मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का हुआ आकस्मिक निधन, लखनऊ में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

सुबह करीब 5:55 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें रुक चुकी थीं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के असली कारण का खुलासा होगा। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रतीक यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल और पुलिस को सूचित किया।

">

एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में हालत में सुधार आने पर उन्हें घर ले जाया गया था। उस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिम्पल यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। प्रतीक यादव हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहते थे और सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट और फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है।

लखनऊ पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रतीक यादव का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है और घर के लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए इसे अत्यंत दु:खद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

">

प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाए रखी थी, हालांकि वह एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साल 2012 में उनकी शादी अपर्णा यादव से हुई थी, जो उस समय उत्तर प्रदेश की चर्चित हाई प्रोफाइल शादियों में से एक मानी गई थी, जिसमें राजनीति और कारोबार की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2026 By Rohit.P

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का हुआ आकस्मिक निधन, लखनऊ में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

नेशनल डेस्क

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

सुबह करीब 5:55 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें रुक चुकी थीं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के असली कारण का खुलासा होगा। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रतीक यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल और पुलिस को सूचित किया।

">

एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में हालत में सुधार आने पर उन्हें घर ले जाया गया था। उस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिम्पल यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। प्रतीक यादव हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहते थे और सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट और फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है।

लखनऊ पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रतीक यादव का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है और घर के लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए इसे अत्यंत दु:खद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

">

प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाए रखी थी, हालांकि वह एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साल 2012 में उनकी शादी अपर्णा यादव से हुई थी, जो उस समय उत्तर प्रदेश की चर्चित हाई प्रोफाइल शादियों में से एक मानी गई थी, जिसमें राजनीति और कारोबार की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/mulayam-singh-yadavs-son-prateek-yadav-died-suddenly-in-lucknow/article-53244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.