मेरी दादी हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल थीं… राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर लिखा भावुक पोस्ट

JAGRAN DESK

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धालंजलि दी. उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल बताया. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए दादी से प्रेरणा लेने की बात कही.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शक्ति स्थल पर जाकर कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं ने भी देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. दादी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें राहुल गांधी ने लिखा कि दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थीं. उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है. उनकी यादें मेरी शक्ति हैं, जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं. इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी का एक कोट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि ‘हमने विश्वास किया है और हम अब भी विश्वास करते हैं कि स्वतंत्रता अविभाज्य है, कि शांति अविभाज्य है, कि आर्थिक समृद्धि अविभाज्य है’ उन्होंने लिखा कि करोड़ों भारतीय ‘भारत की आयरन लेडी’ के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे.

प्रियंका गांधी ने भी दादी के लिए शेयर किया पोस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार को याद किया. उन्होंने लिखा कि मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी जी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं. वे मानती थीं कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है. क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है.

उन्होंने लिखा कि जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया. उन्होंने अपनी नीतियों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे ज्यादा मजबूत किया.आज कांग्रेस पार्टी जाति आधारित जनगणना और SC/ST/OBC के लिए आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाने की मांग करके इंदिरा गांधी जी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है. दादी जी! आपके दिए सेवा और संस्कार के सबक सदैव हमारे साथ रहेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मेरी दादी हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल थीं… राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर लिखा भावुक पोस्ट

JAGRAN DESK

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शक्ति स्थल पर जाकर कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं ने भी देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. दादी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें राहुल गांधी ने लिखा कि दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थीं. उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है. उनकी यादें मेरी शक्ति हैं, जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं. इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी का एक कोट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि ‘हमने विश्वास किया है और हम अब भी विश्वास करते हैं कि स्वतंत्रता अविभाज्य है, कि शांति अविभाज्य है, कि आर्थिक समृद्धि अविभाज्य है’ उन्होंने लिखा कि करोड़ों भारतीय ‘भारत की आयरन लेडी’ के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे.

प्रियंका गांधी ने भी दादी के लिए शेयर किया पोस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार को याद किया. उन्होंने लिखा कि मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी जी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं. वे मानती थीं कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है. क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है.

उन्होंने लिखा कि जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया. उन्होंने अपनी नीतियों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे ज्यादा मजबूत किया.आज कांग्रेस पार्टी जाति आधारित जनगणना और SC/ST/OBC के लिए आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाने की मांग करके इंदिरा गांधी जी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है. दादी जी! आपके दिए सेवा और संस्कार के सबक सदैव हमारे साथ रहेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/my-grandmother-was-an-example-of-courage-and-love%E2%80%A6-rahul/article-3803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.