आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट, गांदरबल आतंकी हमले पर बोले राहुल गांधी

JAGRAN DESK

राहुल गांधी ने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों की जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई। गांदरबल में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर और छह मजदूर शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने आतंकियों को जवाब देते हुए कहा कि उनका यह दुस्साहस लोगों का विस्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों की जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई। गांदरबल में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर और छह मजदूर शामिल हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।"

नितिन गडकरी ने भी की निंदा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस हमले की निंदा की। गडकरी ने कहा कि आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग निर्माण का काम कर रही निजी कंपनी के मजदूरों के शिविरों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक एवं एक डॉक्टर की मौत उपचार दौरान हो गयी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा कि "निर्दोष मजदूर" सोनमर्ग के गगनगीर में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे। 

गडकरी ने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग के गगनगीर में निर्दोष मजदूरों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जो एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।" उन्होंने कहा, "मैं शहीद मजदूरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस कठिन समय में उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हैं।"RAHU

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2024 By दैनिक जागरण

आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट, गांदरबल आतंकी हमले पर बोले राहुल गांधी

JAGRAN DESK

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने आतंकियों को जवाब देते हुए कहा कि उनका यह दुस्साहस लोगों का विस्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों की जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई। गांदरबल में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर और छह मजदूर शामिल हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।"

नितिन गडकरी ने भी की निंदा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस हमले की निंदा की। गडकरी ने कहा कि आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग निर्माण का काम कर रही निजी कंपनी के मजदूरों के शिविरों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक एवं एक डॉक्टर की मौत उपचार दौरान हो गयी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा कि "निर्दोष मजदूर" सोनमर्ग के गगनगीर में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे। 

गडकरी ने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग के गगनगीर में निर्दोष मजदूरों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जो एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।" उन्होंने कहा, "मैं शहीद मजदूरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस कठिन समय में उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हैं।"RAHU

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nation-united-in-fight-against-terror-rahul-gandhi-speaks-on/article-1693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.