डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

Digital Desk

राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय जनसंघ द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती के अवसर पर रविवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन अखिल भारतीय जनसंघ के असम प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक रुगेश्वर खंडवाल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद संगठन का इतना बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ है, जिसमें विभिन्न राज्यों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रफुल द्वारकादास गोराडिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व आधारित राष्ट्र चिंतन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की मूल विचारधारा समाज को जोड़ने वाली है। उन्होंने अपनी नई पुस्तक "राम राज्य" का भी उल्लेख किया और कहा कि यह भारतीय शासन व्यवस्था की अवधारणा को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भारत भूषण पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी तक उन्हें पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

अपने स्वागत भाषण में रुगेश्वर खंडवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी तथा असम सरकार से अपील करते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है तथा अखिल भारतीय जनसंघ की ऐतिहासिक भूमिका और योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री देश कुमार कौशिक, राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री ए. जे. शर्मा, वी. के. रामनरेन्द्री, सुधेश भारद्वाज, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कुंदी पांडेय, जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष डॉ. भार रोशन पांडेय, गुजरात से गोपालभाई पटेल, अश्विनी दत्ता, अनिल कुमार शर्मा, संतोष तिवारी, डॉ. मोनिका राठौर, डॉ. सुरेश भारद्वाज, डॉ. ज्योति यात्री, डॉ. गोल्डी खन्ना, डॉ. रवि श्रीवास्तव, सी. एस. राव सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, शिक्षा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सम्मेलन में दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात सहित देश के अनेक राज्यों से आए प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण दोहराते हुए भारत माता की जय और अखिल भारतीय जनसंघ के उद्घोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2026 By दैनिक जागरण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

Digital Desk

अखिल भारतीय जनसंघ द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती के अवसर पर रविवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन अखिल भारतीय जनसंघ के असम प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक रुगेश्वर खंडवाल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद संगठन का इतना बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ है, जिसमें विभिन्न राज्यों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रफुल द्वारकादास गोराडिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व आधारित राष्ट्र चिंतन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की मूल विचारधारा समाज को जोड़ने वाली है। उन्होंने अपनी नई पुस्तक "राम राज्य" का भी उल्लेख किया और कहा कि यह भारतीय शासन व्यवस्था की अवधारणा को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भारत भूषण पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी तक उन्हें पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

अपने स्वागत भाषण में रुगेश्वर खंडवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी तथा असम सरकार से अपील करते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है तथा अखिल भारतीय जनसंघ की ऐतिहासिक भूमिका और योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री देश कुमार कौशिक, राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री ए. जे. शर्मा, वी. के. रामनरेन्द्री, सुधेश भारद्वाज, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कुंदी पांडेय, जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष डॉ. भार रोशन पांडेय, गुजरात से गोपालभाई पटेल, अश्विनी दत्ता, अनिल कुमार शर्मा, संतोष तिवारी, डॉ. मोनिका राठौर, डॉ. सुरेश भारद्वाज, डॉ. ज्योति यात्री, डॉ. गोल्डी खन्ना, डॉ. रवि श्रीवास्तव, सी. एस. राव सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, शिक्षा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सम्मेलन में दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात सहित देश के अनेक राज्यों से आए प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण दोहराते हुए भारत माता की जय और अखिल भारतीय जनसंघ के उद्घोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/national-conference-of-all-india-jan-sangh-concluded-on-the/article-57966

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.