नवाज शरीफ बोले- जयशंकर का दौरा एक शुरुआत:75 साल बर्बाद किए अब आगे सोचें, इमरान की वजह से भारत से रिश्ते और खराब हुए

JAGRAN DESK

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि एस जयशंकर का पाकिस्तान दौरा एक शुरुआत है। यहां से भारत और पाकिस्तान को अपने इतिहास को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक शरीफ गुरुवार को SCO की बैठक में पाकिस्तान गए भारतीय पत्रकारों से बात कर रहे थे.

नवाज शरीफ ने अपनी बेटी और पंजाब CM मरियम नवाज के ऑफिस में भारतीय पत्रकारों को इंटरव्यू दिया। - Dainik Bhaskar
 
नवाज शरीफ ने अपनी बेटी और पंजाब CM मरियम नवाज के ऑफिस में भारतीय पत्रकारों को इंटरव्यू दिया।
 
शरीफ ने जयशंकर के दौरे को लेकर कहा-

बात ऐसे ही बढ़ती है। यह खत्म नहीं होनी चाहिए। अच्छा होता मोदी साहब यहां खुद तशरीफ लाते, लेकिन ये भी अच्छा है कि जयशंकर आए। अब हमें वहीं से शुरुआत करनी चाहिए, जहां हमने इसे छोड़ा था। हमने 75 साल गंवा दिए हैं, अब हमें अगले 75 सालों के बारे में सोचना चाहिए।

शरीफ ने दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र किया। शरीफ ने कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसने भारत के साथ संबंधों को खराब कर दिया। नेताओं को ऐसी भाषा बोलना तो दूर, सोचना भी नहीं चाहिए।

शरीफ बोले- मैंने रिश्ते सुधारने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं हो पाया

शरीफ ने कहा, 'मैंने दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन बार-बार खराब होते गए। मोदी हमसे मिलने लाहौर आए थे। उन्होंने मेरी मां के साथ भी काफी देर तक बातचीत की थी। ये कोई छोटी बात नहीं थी। खासकर हमारे देशों इसका बड़ा मतलब है।'

नवाज शरीफ ने ये भी कहा, 'मेरे पिता के पासपोर्ट में उनका जन्मस्थान अमृतसर लिखा है। हम एक ही संस्कृति, परंपरा, भाषा, भोजन साझा करते हैं। मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि हमारे रिश्ते में एक लॉन्ग पॉज (लंबा विराम) आ चुका है। भले ही लीडर्स के बीच अच्छा व्यवहार न हो, लेकिन लोगों के बीच रिश्ता बहुत बढ़िया है। मैं पाकिस्तान के उन लोगों की तरफ से बोल सकता हूं जो भारत के लोगों के लिए सोचते हैं और मैं भारतीय लोगों के लिए भी यही कहूंगा।'

PM मोदी 25 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल हुए थे।

शरीफ बोले- भारत-पाक के बीच फिर से क्रिकेट शुरू हो नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने की वकालत की और यहां तक ​​कहा कि अगर दोनों टीमें पड़ोसी देश में किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलती हैं तो वह भारत की यात्रा करना चाहेंगे। शरीफ ने कहा कि एक-दूसरे के देशों में टीमें न भेजने से हमें कोई फायदा नहीं है।

शरीफ ने दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक संबंधों को बहाल करने की बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी किसानों और उत्पादकों को अपना सामान बेचने के लिए बाहर क्यों जाना चाहिए? अब माल दुबई के रास्ते अमृतसर से लाहौर जाता है। इससे किसे फायदा हो रहा है? जिस काम में दो घंटे लगने चाहिए, उसमें अब दो हफ्ते लगते हैं।

शरीफ ने 1999 में वाजपेयी की लाहौर यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा- वाजपेयी आज भी लाहौर घोषणापत्र और उस समय के उनके शब्दों के लिए याद किया जाता है। मैं उस यात्रा के वीडियो देखता हूं, क्योंकि वो सब याद करके बहुत अच्छा लगता है।"

अटल बिहारी वाजपेयी फरवरी 1999 में पाकिस्तान गए थे।

NAW

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2024 By दैनिक जागरण

नवाज शरीफ बोले- जयशंकर का दौरा एक शुरुआत:75 साल बर्बाद किए अब आगे सोचें, इमरान की वजह से भारत से रिश्ते और खराब हुए

JAGRAN DESK

नवाज शरीफ ने अपनी बेटी और पंजाब CM मरियम नवाज के ऑफिस में भारतीय पत्रकारों को इंटरव्यू दिया। - Dainik Bhaskar
 
नवाज शरीफ ने अपनी बेटी और पंजाब CM मरियम नवाज के ऑफिस में भारतीय पत्रकारों को इंटरव्यू दिया।
 
शरीफ ने जयशंकर के दौरे को लेकर कहा-

बात ऐसे ही बढ़ती है। यह खत्म नहीं होनी चाहिए। अच्छा होता मोदी साहब यहां खुद तशरीफ लाते, लेकिन ये भी अच्छा है कि जयशंकर आए। अब हमें वहीं से शुरुआत करनी चाहिए, जहां हमने इसे छोड़ा था। हमने 75 साल गंवा दिए हैं, अब हमें अगले 75 सालों के बारे में सोचना चाहिए।

शरीफ ने दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र किया। शरीफ ने कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसने भारत के साथ संबंधों को खराब कर दिया। नेताओं को ऐसी भाषा बोलना तो दूर, सोचना भी नहीं चाहिए।

शरीफ बोले- मैंने रिश्ते सुधारने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं हो पाया

शरीफ ने कहा, 'मैंने दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन बार-बार खराब होते गए। मोदी हमसे मिलने लाहौर आए थे। उन्होंने मेरी मां के साथ भी काफी देर तक बातचीत की थी। ये कोई छोटी बात नहीं थी। खासकर हमारे देशों इसका बड़ा मतलब है।'

नवाज शरीफ ने ये भी कहा, 'मेरे पिता के पासपोर्ट में उनका जन्मस्थान अमृतसर लिखा है। हम एक ही संस्कृति, परंपरा, भाषा, भोजन साझा करते हैं। मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि हमारे रिश्ते में एक लॉन्ग पॉज (लंबा विराम) आ चुका है। भले ही लीडर्स के बीच अच्छा व्यवहार न हो, लेकिन लोगों के बीच रिश्ता बहुत बढ़िया है। मैं पाकिस्तान के उन लोगों की तरफ से बोल सकता हूं जो भारत के लोगों के लिए सोचते हैं और मैं भारतीय लोगों के लिए भी यही कहूंगा।'

PM मोदी 25 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल हुए थे।
PM मोदी 25 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल हुए थे।
 
शरीफ बोले- भारत-पाक के बीच फिर से क्रिकेट शुरू हो नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने की वकालत की और यहां तक ​​कहा कि अगर दोनों टीमें पड़ोसी देश में किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलती हैं तो वह भारत की यात्रा करना चाहेंगे। शरीफ ने कहा कि एक-दूसरे के देशों में टीमें न भेजने से हमें कोई फायदा नहीं है।

शरीफ ने दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक संबंधों को बहाल करने की बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी किसानों और उत्पादकों को अपना सामान बेचने के लिए बाहर क्यों जाना चाहिए? अब माल दुबई के रास्ते अमृतसर से लाहौर जाता है। इससे किसे फायदा हो रहा है? जिस काम में दो घंटे लगने चाहिए, उसमें अब दो हफ्ते लगते हैं।

शरीफ ने 1999 में वाजपेयी की लाहौर यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा- वाजपेयी आज भी लाहौर घोषणापत्र और उस समय के उनके शब्दों के लिए याद किया जाता है। मैं उस यात्रा के वीडियो देखता हूं, क्योंकि वो सब याद करके बहुत अच्छा लगता है।"

अटल बिहारी वाजपेयी फरवरी 1999 में पाकिस्तान गए थे।
अटल बिहारी वाजपेयी फरवरी 1999 में पाकिस्तान गए थे।

NAW

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nawaz-sharif-said-jaishankars-visit-is-a-beginning-75/article-1536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.