NBCC के वित्त निदेशक को WOFA 2026 में राष्ट्रीय सम्मान

डिजिटल डेस्क

On

सी.ए. विजय कुमार चौधरी को आई.सी.ए.आई. द्वारा डब्ल्यू.ओ.एफ.ए. 2026 में “सी.ए. सी.एक्स.ओ. –फॉर लार्ज कॉर्पोरेट " के रूप में सम्मानित किया गया

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड यह बताते हुए गौरवान्वित है कि सी.ए. विजय कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनबीसीसी को वर्ल्ड ऑफ फाइनेंस एंड अकाउंटिंग (डब्ल्यू.ओ.एफ.ए.) 2026 के दौरान आयोजित 19वें आई.सी.आई.ए. अवार्ड्स में प्रतिष्ठित " सी.ए. सी.एक्स.ओ.– फॉर लार्ज कॉर्पोरेट – सर्विसेज" अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वित्तीय अभिशासन और कॉर्पोरेट प्रबंधन में उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स  को सम्मानित करने के क्रम में संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित एक सांविधिक निकाय, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया।
 
यह सम्मान सी.ए. विजय कुमार चौधरी की अनुकरणीय व्यावसायिक उपलब्धियों और उनके कार्यनीतिक वित्तीय नेतृत्व को मान्यता देता है, जिसने एनबीसीसी के वित्तीय प्रबंधन ढांचे और अभिशासन मानकों को काफी सुदृढ़ किया है।

उल्लेखनीय है कि आई.सी.ए.आई. ने व्यवसाय में उनके उत्कृष्ट योगदान को दूसरी बार मान्यता दी है। अवसंरचना और निर्माण क्षेत्र में उनके असाधारण प्रदर्शन और प्रभाव को मान्यता देते हुए वर्ष 2019 में उन्हें 12वें आई.सी.ए.आई. लीडर्स एंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में "सी.ए. अचीवर - इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर" अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ये पुरस्कार मजबूत वित्तीय कार्यप्रणाली, पारदर्शी अभिशासन कार्यपद्धतियों और संधारणीय संस्थागत उत्कृष्टता के लिए एनबीसीसी की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। अपने वरिष्ठ प्रबंधन के नेतृत्व में, एनबीसीसी हितधारकों हेतु मूल्य सृजित करते हुए उत्तरदायित्व और वित्तीय प्रबंधन के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है।

-----------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2026 By Nitin Trivedi

NBCC के वित्त निदेशक को WOFA 2026 में राष्ट्रीय सम्मान

डिजिटल डेस्क

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड यह बताते हुए गौरवान्वित है कि सी.ए. विजय कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनबीसीसी को वर्ल्ड ऑफ फाइनेंस एंड अकाउंटिंग (डब्ल्यू.ओ.एफ.ए.) 2026 के दौरान आयोजित 19वें आई.सी.आई.ए. अवार्ड्स में प्रतिष्ठित " सी.ए. सी.एक्स.ओ.– फॉर लार्ज कॉर्पोरेट – सर्विसेज" अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वित्तीय अभिशासन और कॉर्पोरेट प्रबंधन में उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स  को सम्मानित करने के क्रम में संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित एक सांविधिक निकाय, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया।
 
यह सम्मान सी.ए. विजय कुमार चौधरी की अनुकरणीय व्यावसायिक उपलब्धियों और उनके कार्यनीतिक वित्तीय नेतृत्व को मान्यता देता है, जिसने एनबीसीसी के वित्तीय प्रबंधन ढांचे और अभिशासन मानकों को काफी सुदृढ़ किया है।

उल्लेखनीय है कि आई.सी.ए.आई. ने व्यवसाय में उनके उत्कृष्ट योगदान को दूसरी बार मान्यता दी है। अवसंरचना और निर्माण क्षेत्र में उनके असाधारण प्रदर्शन और प्रभाव को मान्यता देते हुए वर्ष 2019 में उन्हें 12वें आई.सी.ए.आई. लीडर्स एंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में "सी.ए. अचीवर - इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर" अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ये पुरस्कार मजबूत वित्तीय कार्यप्रणाली, पारदर्शी अभिशासन कार्यपद्धतियों और संधारणीय संस्थागत उत्कृष्टता के लिए एनबीसीसी की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। अपने वरिष्ठ प्रबंधन के नेतृत्व में, एनबीसीसी हितधारकों हेतु मूल्य सृजित करते हुए उत्तरदायित्व और वित्तीय प्रबंधन के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है।

-----------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nbcc-finance-director-gets-national-honor-in-wofa-2026/article-46151

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.