NEET PG 2026: कम नंबर वाले उम्मीदवारों को भी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिली सीट

एजुकेशन न्यूज

On

केंद्र सरकार की रिवाइज्ड कट-ऑफ के बाद -12 और -8 नंबर वाले उम्मीदवारों को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन का मौका, मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड पर सवाल

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 की कट-ऑफ कम करने के फैसले के बाद कम स्कोर वाले उम्मीदवारों को भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट सीटें मिलने लगी हैं। इस रिवाइज्ड कट-ऑफ के तहत 800 में -12, -8 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री जैसी हाई-रिस्क क्लिनिकल स्पेशलिटीज में एडमिशन मिल रहा है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हरियाणा और तमिलनाडु के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुई, जहां कम स्कोर वाले छात्रों को भी प्रवेश मिला। उदाहरण के तौर पर, तमिलनाडु के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी की सीट -12 स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को दी गई। इसके अलावा बायोकेमिस्ट्री में -8, ऑर्थोपेडिक्स में -4, और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 10 नंबर वाले उम्मीदवारों को भी एडमिशन मिला।

रिवाइज्ड कट-ऑफ का विवरण

जनरल और EWS कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल को 50वें से घटाकर 7वें परसेंटाइल कर दिया गया, जिससे न्यूनतम स्कोर 276 से घटकर 103 रह गया। जनरल PwD उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 45वें से 5वें परसेंटाइल तक कम किया गया। SC, ST और OBC कैटेगरी के लिए यह परसेंटाइल 40वें से घटाकर जीरो कर दिया गया, जिससे -40 स्कोर वाले उम्मीदवार भी PG मेडिकल में प्रवेश पा सकते हैं।

2022 में दिल्ली हाईकोर्ट में NEET PG की कट-ऑफ कम करने की याचिका पर सुनवाई हुई थी। उस समय केंद्र ने न्यूनतम योग्यता बनाए रखने की बात कही थी, ताकि मेडिकल शिक्षा का स्तर न गिरे। कोर्ट ने भी चेतावनी दी थी कि मानक कम करने से मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

इस बार केंद्र और NBEMS ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि लगभग 18,000 सीटें खाली हैं, इसलिए कट-ऑफ कम करना आवश्यक था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी कम स्कोर पर एडमिशन की संभावनाओं को लेकर चिंता जताई है और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड पर जवाब मांगा है।

NEET PG 2026 की तीसरी राउंड काउंसलिंग अभी जारी है। सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई मार्च में हो सकती है। अगर कोर्ट कोई रोक लगाता है तो एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। फिलहाल उम्मीदवारों को सीट मिलने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/neet-pg-2026-candidates-with-low-marks-also-got-seats/article-46173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.