पटना एयरपोर्ट को नई उड़ान: पीएम मोदी ने किया 1200 करोड़ के टर्मिनल का उद्घाटन

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे की शुरुआत राजधानी पटना से की और यहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक टर्मिनल से राज्य की विमानन सेवाओं को नई उड़ान मिलेगी। साथ ही, बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखी गई, जिसकी लागत 1410 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एक साथ 4500 यात्री और 1 करोड़ सालाना यात्रियों की क्षमता

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 65155 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसे एक बार में 4500 यात्रियों को हैंडल करने के लिहाज से तैयार किया गया है। इसके बन जाने के बाद एयरपोर्ट की सालाना पैसेंजर क्षमता 25 लाख से बढ़कर अब 1 करोड़ हो गई है।

टर्मिनल में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 64 चेक-इन काउंटर, 13 बोर्डिंग गेट, 5 कन्वेयर बेल्ट, 5 एयरोब्रिज और 11 विमान पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से इसे लैस किया गया है।

बिहार की विरासत की झलकियां भी होंगी शामिल

नए टर्मिनल भवन को बिहार की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए इसे छठ पूजा की कलाकृतियों और 3-D पेंटिंग्स से सजाया गया है, जिससे राज्य की विरासत की विशिष्ट पहचान यात्रियों को मिल सके।

बिहटा में बनेगा नया सिविल एन्क्लेव

पटना के बाहरी क्षेत्र बिहटा में प्रधानमंत्री ने एक नए सिविल एन्क्लेव की भी नींव रखी। यह भवन 68000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा और इसमें तीन हजार यात्रियों की एक साथ सेवा देने की क्षमता होगी। इस सिविल एन्क्लेव में बहुमंजिला कार पार्किंग, सर्विस ब्लॉक, और ऊर्जा दक्ष तकनीक जैसे इन्सुलेटेड रूफ सिस्टम, एलईडी लाइटिंग और ग्लेजिंग जैसी सुविधाएं होंगी।

रोड शो में दिखा जन समर्थन

इस लोकार्पण और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने पटना शहर में रोड शो किया, जिसमें लोगों ने तिरंगा लहराकर और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भी जनता ने पीएम के प्रति आभार जताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

पटना एयरपोर्ट को नई उड़ान: पीएम मोदी ने किया 1200 करोड़ के टर्मिनल का उद्घाटन

Jagran Desk

एक साथ 4500 यात्री और 1 करोड़ सालाना यात्रियों की क्षमता

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 65155 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसे एक बार में 4500 यात्रियों को हैंडल करने के लिहाज से तैयार किया गया है। इसके बन जाने के बाद एयरपोर्ट की सालाना पैसेंजर क्षमता 25 लाख से बढ़कर अब 1 करोड़ हो गई है।

टर्मिनल में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 64 चेक-इन काउंटर, 13 बोर्डिंग गेट, 5 कन्वेयर बेल्ट, 5 एयरोब्रिज और 11 विमान पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से इसे लैस किया गया है।

बिहार की विरासत की झलकियां भी होंगी शामिल

नए टर्मिनल भवन को बिहार की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए इसे छठ पूजा की कलाकृतियों और 3-D पेंटिंग्स से सजाया गया है, जिससे राज्य की विरासत की विशिष्ट पहचान यात्रियों को मिल सके।

बिहटा में बनेगा नया सिविल एन्क्लेव

पटना के बाहरी क्षेत्र बिहटा में प्रधानमंत्री ने एक नए सिविल एन्क्लेव की भी नींव रखी। यह भवन 68000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा और इसमें तीन हजार यात्रियों की एक साथ सेवा देने की क्षमता होगी। इस सिविल एन्क्लेव में बहुमंजिला कार पार्किंग, सर्विस ब्लॉक, और ऊर्जा दक्ष तकनीक जैसे इन्सुलेटेड रूफ सिस्टम, एलईडी लाइटिंग और ग्लेजिंग जैसी सुविधाएं होंगी।

रोड शो में दिखा जन समर्थन

इस लोकार्पण और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने पटना शहर में रोड शो किया, जिसमें लोगों ने तिरंगा लहराकर और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भी जनता ने पीएम के प्रति आभार जताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/new-flight-to-patna-airport-pm-modi-inaugurated-1200-crore/article-22594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.