ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू पर नए खुलासे: बेटियों की तस्वीरें एपस्टीन को भेजी, शाही महल में सेक्स के लिए मजबूर किए गए सर्वाइवर

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

2008-2012 के ईमेल और दस्तावेजों से सामने आया खुलासा, प्रिंसेस बीट्रिस और यूजिनी की तस्वीरें एपस्टीन को भेजी गईं, प्रिंस एंड्रयू से रिश्ते टूटने की घोषणा

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू को लेकर नए और गंभीर खुलासे सामने आए हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा 30 जनवरी को जारी दस्तावेजों के अनुसार, 2008 में एंड्रयू ने अपनी बेटियों प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी की तस्वीरें यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को भेजी थीं। इन ईमेल्स और क्रिसमस कार्ड में दोनों राजकुमारियों की तस्वीरें शामिल थीं, जो मोंट ब्लैंक पर चढ़ाई करते हुए और साइकिल चलाते हुए ली गई थीं।

इस खुलासे के बाद प्रिंसेस यूजिनी ने अपने पिता से सभी संपर्क तोड़ने का फैसला किया। वहीं, अन्य दस्तावेजों में एक महिला के वकील ने बीबीसी को बताया कि प्रिंस एंड्रयू के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए एपस्टीन ने उन्हें रॉयल लॉज भेजा था।

दस्तावेजों में यह भी सामने आया कि एंड्रयू ने 2011 और 2012 में एपस्टीन को क्रिसमस कार्ड भेजे, जिनमें दोनों राजकुमारियों की बर्फ में ली गई तस्वीरें थीं। वहीं, 2010 में एक 26 वर्षीय रूसी महिला के साथ डिनर की योजना बनाई गई थी। ईमेल और तस्वीरों में प्रिंस एंड्रयू को महिला के पेट और कमर को छूते हुए देखा जा सकता है।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अक्टूबर 2025 में अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली थीं। उन्हें विंडसर स्थित रॉयल लॉज खाली करने का आदेश भी दिया गया। अब प्रिंस एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना जाएगा।

दस्तावेजों और इंटरव्यू में यह भी खुलासा हुआ कि जेफ्री एपस्टीन अपने पाम बीच स्थित घर पर लड़कियों को मजबूर करता था कि वे सेक्स संबंध बनाएँ। एपस्टीन के नेटवर्क में 15 साल की उम्र से फंसी लड़कियों को 200 डॉलर दिए जाते थे और धमकी के जरिए घर से बाहर भेजा जाता था।

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने एंड्रयू से अमेरिकी संसद के सामने गवाही देने को कहा है। प्रिंस एंड्रयू का नाम लंबे समय से एपस्टीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल यौन उत्पीड़न मामलों में शामिल रहा है।

इस खुलासे ने शाही परिवार और वैश्विक मीडिया में हड़कंप मचा दिया है। प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ मामलों की जांच और उनके शाही अधिकारों पर उठाए गए कदम अब भी अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बने हुए हैं।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/new-revelations-on-british-prince-andrew-daughters-photos-sent-to/article-45046

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.