राजस्थान : अजमेर की केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रेट गैस लीक, मालिक की मौत; 40 से ज्यादा बीमार

JAGRAN DESK

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. घटना के बाद जिला प्रशासन ने रिहायशी इलाकों में इस तरह के खतरनाक केमिकल कारोबार पर सख्ती बरतने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बलाड रोड पर सुनील ट्रेडिंग कंपनी केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रेट गैस लीक होने से एक फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग बीमार हो गए. गैस के असर से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट होने लगी. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली कराया और प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में चल रहा लोगों का इलाज

घटना में गंभीर रूप से प्रभावित एक व्यक्ति सुनील कुमार को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम JLN अस्पताल में किया जाएगा. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों की स्थिति का जायजा लिया.

गैस लीक से लोगों को सांस लेने में दिक्कत

रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी, जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी. शेष 7 टन गैस रहते हुए किसी ने टैंकर का ढक्कन खोल दिया, जिससे अचानक गैस लीक होने लगी. गैस के प्रभाव से आसपास के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई. मौके पर पहुंचे प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टैंकर पर पानी डालकर ढक्कन बंद किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राजस्थान : अजमेर की केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रेट गैस लीक, मालिक की मौत; 40 से ज्यादा बीमार

JAGRAN DESK

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बलाड रोड पर सुनील ट्रेडिंग कंपनी केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रेट गैस लीक होने से एक फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग बीमार हो गए. गैस के असर से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट होने लगी. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली कराया और प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में चल रहा लोगों का इलाज

घटना में गंभीर रूप से प्रभावित एक व्यक्ति सुनील कुमार को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम JLN अस्पताल में किया जाएगा. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों की स्थिति का जायजा लिया.

गैस लीक से लोगों को सांस लेने में दिक्कत

रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी, जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी. शेष 7 टन गैस रहते हुए किसी ने टैंकर का ढक्कन खोल दिया, जिससे अचानक गैस लीक होने लगी. गैस के प्रभाव से आसपास के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई. मौके पर पहुंचे प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टैंकर पर पानी डालकर ढक्कन बंद किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nitrate-gas-leak-owner-dies-in-rajasthan-ajmers-chemical-factory/article-16221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.