बजट में कुछ हो न हो 1 फरवरी से बदल जाएंगी ये 5 चीजें, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

Business News

देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है. बजट के साथ कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. खासतौर पर वित्तीय मामलों से जुड़े ये बदलाव आम आदमी के खर्चों में बदलाव लाएंगे.

देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सितारमण इसे पेश करेंगी. बजट के साथ कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. खासतौर पर वित्तीय मामलों से जुड़े ये बदलाव आम आदमी के खर्चों में बदलाव लाएंगे. आइए जानते हैं बदलावों के बारे में जो 1 फरवरी से लागू होंगे.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट की जाती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रिवाइज्ड कीमतें जारी करती हैं. इससे आम जनता पर असर पड़ता है. अब ये देखना होगा कि 1 फरवरी को बजट के दिन एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी होती है या फिर कमी आती है. जनवरी में कुछ बदलावों के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी.

UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई के तहत होने वाली कुछ लेन-देन में बदलाव करने का फैसला लिया है. 1 फरवरी 2025 से लागू होने वाले इन नए नियमों के तहत विशेष प्रकार के कैरेक्टर वाले यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब केवल अल्फा-न्यूमेरिक (अक्षर और अंक) ट्रांजेक्शन आईडी ही मान्य होंगे. अगर किसी ट्रांजेक्शन में अन्य प्रकार की आईडी होगी तो वह फेल हो जाएगी.

मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बढ़ती लागत के मद्देनजर 1 फरवरी से अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिन मॉडलों की कीमत में यह बदलाव होगा. इनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं.

बैंकिंग नियमों में बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ सेवाओं और शुल्कों में बदलाव की घोषणा की है. यह 1 फरवरी 2025 से लागू होंगे. इनमें प्रमुख बदलाव एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट में कटौती और अन्य बैंकिंग सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी हो सकती है. इन बदलावों का असर बैंक ग्राहकों पर होगा और उन्हें इन नई शुल्क संरचनाओं के साथ अपनी बैंकिंग सेवाएं इस्तेमाल करनी होंगी.

ATF के दाम में बदलाव

1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में बदलाव हो सकता ह. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ATF की कीमतों का रिविजन करती हैं. यदि इस बार कीमतें बढ़ती हैं तो इसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बजट में कुछ हो न हो 1 फरवरी से बदल जाएंगी ये 5 चीजें, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

Business News

देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सितारमण इसे पेश करेंगी. बजट के साथ कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. खासतौर पर वित्तीय मामलों से जुड़े ये बदलाव आम आदमी के खर्चों में बदलाव लाएंगे. आइए जानते हैं बदलावों के बारे में जो 1 फरवरी से लागू होंगे.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट की जाती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रिवाइज्ड कीमतें जारी करती हैं. इससे आम जनता पर असर पड़ता है. अब ये देखना होगा कि 1 फरवरी को बजट के दिन एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी होती है या फिर कमी आती है. जनवरी में कुछ बदलावों के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी.

UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई के तहत होने वाली कुछ लेन-देन में बदलाव करने का फैसला लिया है. 1 फरवरी 2025 से लागू होने वाले इन नए नियमों के तहत विशेष प्रकार के कैरेक्टर वाले यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब केवल अल्फा-न्यूमेरिक (अक्षर और अंक) ट्रांजेक्शन आईडी ही मान्य होंगे. अगर किसी ट्रांजेक्शन में अन्य प्रकार की आईडी होगी तो वह फेल हो जाएगी.

मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बढ़ती लागत के मद्देनजर 1 फरवरी से अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिन मॉडलों की कीमत में यह बदलाव होगा. इनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं.

बैंकिंग नियमों में बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ सेवाओं और शुल्कों में बदलाव की घोषणा की है. यह 1 फरवरी 2025 से लागू होंगे. इनमें प्रमुख बदलाव एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट में कटौती और अन्य बैंकिंग सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी हो सकती है. इन बदलावों का असर बैंक ग्राहकों पर होगा और उन्हें इन नई शुल्क संरचनाओं के साथ अपनी बैंकिंग सेवाएं इस्तेमाल करनी होंगी.

ATF के दाम में बदलाव

1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में बदलाव हो सकता ह. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ATF की कीमतों का रिविजन करती हैं. यदि इस बार कीमतें बढ़ती हैं तो इसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nothing-happens-in-the-budget-these-5-things-will-be/article-9017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.