अब राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की चेकिंग, अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने खंगाला

Jagran Desk

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने चरम पर है. सत्‍तारूढ़ के साथ ही विपक्षी दलों की ओर से लगातार प्रचार किया जा रहा है. स्‍टार प्रचारक लगातार अपनी पार्टी के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं.

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. इसे देखते हुए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक जमीन पर उतरकर वोटर्स के पास अपने एजेंडे को पहुंचाने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से साफ और स्‍वच्‍छ हो इसे सुनिश्चित कराने के लिए इलेक्‍शन कमीशन की टीम भी लगातार एक्टिव है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की जांच की है. आयोग की टीम शनिवार को हेलीपैड पर पहुंची हेलीकॉप्‍टर की जांच की. इससे पहले उद्धव ठाकरे, सीएम एकनाथ शिंदे, अमित शाह जैसे दिग्‍गज नेताओं के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच की गई थी.

महाराष्‍ट्र चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं. चुनाव को साफ और स्‍वच्‍छ तरीके से संपन्‍न कराने के लिए इलेक्‍शन कमीशन की टीम लगातार काम कर रही है. दूसरी तरफ, कांग्रेस के दिग्‍गज नेता राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार करने के लिए अमरावती पहुंचे थे. उनका हेलीकॉप्‍टर लैंड करते ही वहां पहले से मौजूद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन का काम शुरू कर दिया. बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग कई दिग्‍गज नेताओं के हेलीकॉप्‍टर की जांच कर चुका है.

उद्धव से लेकर अमित शाह तक के हेलीकॉप्‍टर की जांच
चुनाव आयोग की टीम शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच कर चुकी है. इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था. हालांकि, इसके बाद इलेक्‍शन कमीशन ने अमित शाह और मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच की गई. महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री शिंदे के हेलीकॉप्‍टर की दोबारा शनिवार 16 नवंबर को भी जांच की गई. बता दें कि चुनावों को निष्‍पक्ष और साफ-सुथरे तरीके से संपन्‍न कराने की जिम्‍मेदारी चुनाव आयोग की होती है. इसके लिए आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी कदम उठाए जाते हैं.

अमित शाह के हेलीकॉप्‍टर की जांच
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चुनाव आयोग (EC) के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में रखे बैग और बाकी सामान की जांच की थी. अधिकारियों ने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई थी. अमित शाह ने अपने हेलीकॉप्टर की जांच की जानकारी X पर पोस्ट के जरिये दी. गृह मंत्री ने लिखा था- आज (15 नवंबर) महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की. भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है. साथ ही माननीय चुनाव आयोग के बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है.

उद्धव के हेलीकॉप्‍टर की चेकिंग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दो बार चेकिंग की गई. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर में मौजूद बैग की लगातार दूसरे दिन भी जांच की गई. इस बार चेकिंग महाराष्ट्र के लातूर में हुई. यह लगातार दूसरा दिन है जब ऐसा हुआ है. इससे पहले 11 नवंबर को यवतमाल में उनके बैग की जांच की गई थी. चुनाव आयोग की तरफ से की जा रही बार-बार चेकिंग को लेकर उद्धव ठाकरे भड़क गए थे. उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी इसी तरह चैकिंग की जाएगी?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अब राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की चेकिंग, अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने खंगाला

Jagran Desk

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. इसे देखते हुए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक जमीन पर उतरकर वोटर्स के पास अपने एजेंडे को पहुंचाने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से साफ और स्‍वच्‍छ हो इसे सुनिश्चित कराने के लिए इलेक्‍शन कमीशन की टीम भी लगातार एक्टिव है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की जांच की है. आयोग की टीम शनिवार को हेलीपैड पर पहुंची हेलीकॉप्‍टर की जांच की. इससे पहले उद्धव ठाकरे, सीएम एकनाथ शिंदे, अमित शाह जैसे दिग्‍गज नेताओं के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच की गई थी.

महाराष्‍ट्र चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं. चुनाव को साफ और स्‍वच्‍छ तरीके से संपन्‍न कराने के लिए इलेक्‍शन कमीशन की टीम लगातार काम कर रही है. दूसरी तरफ, कांग्रेस के दिग्‍गज नेता राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार करने के लिए अमरावती पहुंचे थे. उनका हेलीकॉप्‍टर लैंड करते ही वहां पहले से मौजूद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन का काम शुरू कर दिया. बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग कई दिग्‍गज नेताओं के हेलीकॉप्‍टर की जांच कर चुका है.

उद्धव से लेकर अमित शाह तक के हेलीकॉप्‍टर की जांच
चुनाव आयोग की टीम शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच कर चुकी है. इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था. हालांकि, इसके बाद इलेक्‍शन कमीशन ने अमित शाह और मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्‍टर की भी जांच की गई. महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री शिंदे के हेलीकॉप्‍टर की दोबारा शनिवार 16 नवंबर को भी जांच की गई. बता दें कि चुनावों को निष्‍पक्ष और साफ-सुथरे तरीके से संपन्‍न कराने की जिम्‍मेदारी चुनाव आयोग की होती है. इसके लिए आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी कदम उठाए जाते हैं.

अमित शाह के हेलीकॉप्‍टर की जांच
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चुनाव आयोग (EC) के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में रखे बैग और बाकी सामान की जांच की थी. अधिकारियों ने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई थी. अमित शाह ने अपने हेलीकॉप्टर की जांच की जानकारी X पर पोस्ट के जरिये दी. गृह मंत्री ने लिखा था- आज (15 नवंबर) महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की. भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है. साथ ही माननीय चुनाव आयोग के बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है.

उद्धव के हेलीकॉप्‍टर की चेकिंग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दो बार चेकिंग की गई. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर में मौजूद बैग की लगातार दूसरे दिन भी जांच की गई. इस बार चेकिंग महाराष्ट्र के लातूर में हुई. यह लगातार दूसरा दिन है जब ऐसा हुआ है. इससे पहले 11 नवंबर को यवतमाल में उनके बैग की जांच की गई थी. चुनाव आयोग की तरफ से की जा रही बार-बार चेकिंग को लेकर उद्धव ठाकरे भड़क गए थे. उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी इसी तरह चैकिंग की जाएगी?

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/now-the-election-commission-team-is-checking-rahul-gandhis-helicopter/article-3585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.