बकरीद पर बंगाल में अब होगी सिर्फ एक दिन की छुट्टी, बदला गया पुराना फैसला

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद पर दो दिन की छुट्टी का पुराना आदेश बदला। अब 28 मई को ही सरकारी अवकाश रहेगा।

इस बार बकरीद की छुट्टियों को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर सिर्फ 28 मई, गुरुवार को ही सरकारी छुट्टी होगी। पहले जारी आदेश में दो दिन की छुट्टी का जिक्र था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर नया आदेश जारी किया गया। अब 29 मई को राज्य के सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि सरकार के बदलने के बाद कई पुराने प्रशासनिक आदेशों की फिर से समीक्षा की जा रही है, और इसी सिलसिले में ये बदलाव भी किया गया है।

पहले बकरीद पर दो दिन की छुट्टी का प्रावधान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के समय में लागू हुआ था, लेकिन नई सरकार ने उस आदेश को संशोधित करते हुए केवल एक दिन की छुट्टी तय की है। इसी बीच बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर मामला कोलकाता हाई कोर्ट में पहुंच गया है। अदालत में दायर याचिकाओं में धार्मिक आधार पर कुछ पशुओं की कुर्बानी की अनुमति देने की मांग की गई थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम 1950 से हवाला देते हुए भैंस, बैल और अन्य मवेशियों की कुर्बानी की अनुमति नहीं दी। अदालत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हालात को देखते हुए 24 घंटे के भीतर जरूरत पड़ने पर किसी तरह की छूट पर विचार कर सकती है।

इस पूरे मामले पर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लामिक परंपरा का हिस्सा है और दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय इसे निभाता आ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में मांस और पशुओं के कारोबार के लिए लाइसेंस दिए जाते हैं, तो फिर इस तरह की पाबंदियों का क्या औचित्य है। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने साफ किया है कि बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के किसी भी पशु का वध नहीं किया जाएगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

बकरीद पर बंगाल में अब होगी सिर्फ एक दिन की छुट्टी, बदला गया पुराना फैसला

नेशनल डेस्क

इस बार बकरीद की छुट्टियों को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर सिर्फ 28 मई, गुरुवार को ही सरकारी छुट्टी होगी। पहले जारी आदेश में दो दिन की छुट्टी का जिक्र था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर नया आदेश जारी किया गया। अब 29 मई को राज्य के सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि सरकार के बदलने के बाद कई पुराने प्रशासनिक आदेशों की फिर से समीक्षा की जा रही है, और इसी सिलसिले में ये बदलाव भी किया गया है।

पहले बकरीद पर दो दिन की छुट्टी का प्रावधान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के समय में लागू हुआ था, लेकिन नई सरकार ने उस आदेश को संशोधित करते हुए केवल एक दिन की छुट्टी तय की है। इसी बीच बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर मामला कोलकाता हाई कोर्ट में पहुंच गया है। अदालत में दायर याचिकाओं में धार्मिक आधार पर कुछ पशुओं की कुर्बानी की अनुमति देने की मांग की गई थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम 1950 से हवाला देते हुए भैंस, बैल और अन्य मवेशियों की कुर्बानी की अनुमति नहीं दी। अदालत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हालात को देखते हुए 24 घंटे के भीतर जरूरत पड़ने पर किसी तरह की छूट पर विचार कर सकती है।

इस पूरे मामले पर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लामिक परंपरा का हिस्सा है और दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय इसे निभाता आ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में मांस और पशुओं के कारोबार के लिए लाइसेंस दिए जाते हैं, तो फिर इस तरह की पाबंदियों का क्या औचित्य है। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने साफ किया है कि बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के किसी भी पशु का वध नहीं किया जाएगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/now-there-will-be-only-one-day-holiday-in-bengal/article-54070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.