- Hindi News
- देश विदेश
- हरियाणा सरकार का 100 दिन के कार्यकाल पर मंथन, CM नायब सिंह सैनी ने कहा 'सिटिज़न चार्टर' को गंभीरता स...
हरियाणा सरकार का 100 दिन के कार्यकाल पर मंथन, CM नायब सिंह सैनी ने कहा 'सिटिज़न चार्टर' को गंभीरता से लागू करें अधिकारी
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्तमान सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर प्रशासनिक सचिवों की बैठक की बुलाई.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी प्रशासनिक सचिव अपने-अपने अधीन विभागों में औचक निरीक्षण करें ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार का कोई विलंब न हो। विभागों में पर्सनल हियरिंग से संबंधित सभी लंबित मामलों का जल्द निपटान करना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिकारी अपने-अपने विभाग की 05 साल की लघु, मध्यम और दीर्घकालीन योजनाओं का टाइमलाइन तय करते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। सभी अधिकारी ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को पूर्ण रूप से अपनाते उसे सीएम डैशबोर्ड के साथ लिंक करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सरकारी कार्यालय के रिकॉर्ड का रखरखाव करने के लिए भी उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में सिटिजन चार्टर पर विशेष फोकस करते हुए गंभीरता से लागू करें। सभी अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करना सुनिश्चित करें। जन संवाद के माध्यम से आए सभी काम या आवेदन को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
सरकार ने जारी किए 309 करोड़ रुपए
बैठक में जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा आढ़तिया कमीशन 46 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 55 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था। जिसके तहत अब तक 309 करोड़ से अधिक की राशि आढ़तियों को जारी की जा चुकी है। इसके अलावा बैठक में अन्य विभागों की जनकल्याणकारी निर्णयों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सभी अधिकारी संकल्प पत्र अनुसार अपने संबंधित विभाग में जनहित की योजनाओं की रचना करते हुए जल्द इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने सरकार के 100 दिन से संबंधित उपलब्धियां की विस्तृत रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण
हरियाणा सरकार का 100 दिन के कार्यकाल पर मंथन, CM नायब सिंह सैनी ने कहा 'सिटिज़न चार्टर' को गंभीरता से लागू करें अधिकारी
JAGRAN DESK
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी प्रशासनिक सचिव अपने-अपने अधीन विभागों में औचक निरीक्षण करें ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार का कोई विलंब न हो। विभागों में पर्सनल हियरिंग से संबंधित सभी लंबित मामलों का जल्द निपटान करना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिकारी अपने-अपने विभाग की 05 साल की लघु, मध्यम और दीर्घकालीन योजनाओं का टाइमलाइन तय करते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। सभी अधिकारी ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को पूर्ण रूप से अपनाते उसे सीएम डैशबोर्ड के साथ लिंक करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सरकारी कार्यालय के रिकॉर्ड का रखरखाव करने के लिए भी उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में सिटिजन चार्टर पर विशेष फोकस करते हुए गंभीरता से लागू करें। सभी अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करना सुनिश्चित करें। जन संवाद के माध्यम से आए सभी काम या आवेदन को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
सरकार ने जारी किए 309 करोड़ रुपए
बैठक में जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा आढ़तिया कमीशन 46 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 55 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था। जिसके तहत अब तक 309 करोड़ से अधिक की राशि आढ़तियों को जारी की जा चुकी है। इसके अलावा बैठक में अन्य विभागों की जनकल्याणकारी निर्णयों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सभी अधिकारी संकल्प पत्र अनुसार अपने संबंधित विभाग में जनहित की योजनाओं की रचना करते हुए जल्द इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने सरकार के 100 दिन से संबंधित उपलब्धियां की विस्तृत रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/officials-should-implement-citizen-charter-seriously-cm-naib-singh-saini/article-7922
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.