- Hindi News
- देश विदेश
- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, कंट्रोल रूम से नजर रख रहे CM योगी
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, कंट्रोल रूम से नजर रख रहे CM योगी
JAGRAN DESK
महाशिवरात्रि का दिन...यानी महाकुंभ के अंतिम दिन उम्मीद की जा रही है कि संगम तट पर श्रद्धालु एक नया कीर्तिमान बनाएंगे. महाकुंभ में भक्तों का उत्साह चरम पर है. पूरे उत्साह और भक्ति-भाव के साथ लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं और गंगा स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं. महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी तादाद में आए श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने भारी तैयारी कर रखी है. पूरे मेला क्षेत्र को पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. प्रयागराज पहुंचने वाली सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज की तरफ पहुंचने वाली रास्तों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.
माना जा रहा है कि इस बार स्नान का आंकड़ा 67 करोड़ तक पहुंच सकता है. प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. प्रयागराज आने वाले लोग वाराणसी और अयोध्या भी जा रहे हैं. इसी बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि वाराणसी आने वाले ...या अयोध्या आने वाले श्रद्धालु बाकी दोनों तीर्थों में भी शामिल हो रहे हैं.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती है.
महाकुंभ का आज आखिरी दिन, महा शिवरात्रि पर आधी रात से स्नान करने संगम पहुंच रहे श्रद्धालु
प्रयागराज के एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी ने कहा, "कोई भी इस अवसर को खोना नहीं चाहता. प्रयागराज शहर के लोग भी बड़ी संख्या में इस स्नान में भाग ले रहे हैं. यही कारण है कि आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. हमारी योजनाओं की वजह से बहुत सुविधाजनक तरीके से लोगों का आना-जाना हो रहा है और महाशिवरात्रि पर इस अवसर का हिस्सा बनकर सभी खुश हैं. लोग बड़ी संख्या में महाकुंभ क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों में भी जा रहे हैं... आज तक 65 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है..."
महाकुंभ : सीएम योगी सुबह 4 बजे से स्थिति का ले रहे जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 4 बजे से अपने घर में बनें मॉनिटरिंग रूम से महाकुंभ के इंतजामों पर नजर रखे हुए हैं. वह लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. यहां आपको ये भी बता दें कि आज महाशिवरात्रि के स्नान के साथ महाकुंभ समाप्त हो जाएगा. 
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए