UP बोर्ड में पहले ही दिन 2.72 लाख ने छोड़ी परीक्षा, नकलची भी पकड़े गए, छात्रों ने बताया कैसा रहा हिंदी का पेपर

JAGRAN DESK

यूपी बोर्ड की सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर था, जबकि दूसरी पाली में बारहवीं का हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई थी.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पहले ही दिन 2.72 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 9 नकलची भी पकड़े गए. परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले ज्यादातर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए.

यूपी बोर्ड की सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर था, जबकि दूसरी पाली में बारहवीं का हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी. पहली पाली का पेपर सुबह साढ़े 8 बजे से हुआ जबकि दूसरी पाली का पेपर दोपहर 2 बजे से था.

पकड़े गए 9 नकलची

यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 9 नकलची पकड़े गए. इसके अलावा 14 परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जो किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंच गए थे. फ्लाइंग दस्तों ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा. इनमें सर्वाधिक 6 नकलची फर्रुखाबाद से पकड़े गए, जबकि प्रतापगढ़, बिजनौर और मिर्जापुर से 1-1 नकलची पकड़ा गया.

हाईस्कूल-इंटर में इतने परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सख्ती व अन्य कारणों की वजह से 2 लाख 72 हजार 824 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. इनमें पहली पाली में हाईस्कूल के 161,964 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 110,810 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी.

कैसा रहा हिंदी का पेपर

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का मुख्य पेपर हिंदी ही था, सुबह और शाम की पाली में परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले नजर आए. ज्यादा छात्रों ने पेपर को अच्छा और आसान बताया. हालांकि कुछ छात्रों के चेहरों पर स्ट्रेस था, लेकिन वो भी प्रश्न पत्र से संतुष्ट नजर आए. छात्रों के मुताबिक ज्यादातर प्रश्न ऐसे थे, जिनकी तैयारी पहले से उन्होंने कर रखी थी. ओवरऑल पेपर आसान रहा.

अब 28 को एग्जाम

यूपी बोर्ड में अब अगला पेपर 28 फरवरी शुक्रवार को होगा. इसमें पहली पाली में हाईस्कूल के पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में संगीत गायन की. वही इंटरमीडिएट की पहली पाली में बिजनेस स्टडीज, होम साइंस और दूसरी पाली में एनसीसी, एग्रोनामी, और सामान्य आधरिक विषय की परीक्षा होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

UP बोर्ड में पहले ही दिन 2.72 लाख ने छोड़ी परीक्षा, नकलची भी पकड़े गए, छात्रों ने बताया कैसा रहा हिंदी का पेपर

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पहले ही दिन 2.72 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 9 नकलची भी पकड़े गए. परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले ज्यादातर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए.

यूपी बोर्ड की सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर था, जबकि दूसरी पाली में बारहवीं का हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी. पहली पाली का पेपर सुबह साढ़े 8 बजे से हुआ जबकि दूसरी पाली का पेपर दोपहर 2 बजे से था.

पकड़े गए 9 नकलची

यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 9 नकलची पकड़े गए. इसके अलावा 14 परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जो किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंच गए थे. फ्लाइंग दस्तों ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा. इनमें सर्वाधिक 6 नकलची फर्रुखाबाद से पकड़े गए, जबकि प्रतापगढ़, बिजनौर और मिर्जापुर से 1-1 नकलची पकड़ा गया.

हाईस्कूल-इंटर में इतने परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सख्ती व अन्य कारणों की वजह से 2 लाख 72 हजार 824 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. इनमें पहली पाली में हाईस्कूल के 161,964 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 110,810 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी.

कैसा रहा हिंदी का पेपर

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का मुख्य पेपर हिंदी ही था, सुबह और शाम की पाली में परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले नजर आए. ज्यादा छात्रों ने पेपर को अच्छा और आसान बताया. हालांकि कुछ छात्रों के चेहरों पर स्ट्रेस था, लेकिन वो भी प्रश्न पत्र से संतुष्ट नजर आए. छात्रों के मुताबिक ज्यादातर प्रश्न ऐसे थे, जिनकी तैयारी पहले से उन्होंने कर रखी थी. ओवरऑल पेपर आसान रहा.

अब 28 को एग्जाम

यूपी बोर्ड में अब अगला पेपर 28 फरवरी शुक्रवार को होगा. इसमें पहली पाली में हाईस्कूल के पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में संगीत गायन की. वही इंटरमीडिएट की पहली पाली में बिजनेस स्टडीज, होम साइंस और दूसरी पाली में एनसीसी, एग्रोनामी, और सामान्य आधरिक विषय की परीक्षा होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/on-the-first-day-in-up-board-272-lakhs-left/article-11534

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.