प्राण प्रतिष्ठा के एक साल… 3 दिन तक राममय होगी अयोध्या, कैसी है तैयारी?

JAGRAN DESK

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से इस दौरान तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 11 से 13 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. तीन दिन 11 से 13 जनवरी तक मंदिर में अनुष्ठान चलेगा. यज्ञ मंडप बनाया जाएगा, जहां मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी. हालांकि, यज्ञ मंडप में आम जनता का प्रवेश निषेध रहेगा. यज्ञ मंडप में 18 घंटे अनुष्ठान चलेगा.

ram
अयोध्या राम मंदिर

चंपत राय के मुताबिक, लोगों की सुविधा के लिए यात्री सुविधा केंद्र बनाया जाएगा. यहां से श्रद्धालुओं को मंदिर और कार्यक्रम से जुड़ी सारी जानकारियां मिल सकेंगी. मंदिर में हनुमान चालीसा, राम रक्षा सूत्र, आदित्य हृदय सूत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ होगा. 21 ब्राह्मणों की ओर से तीन दिनों तक यह अनुष्ठान किया जाएगा. मंदिर में शाम 3 से 5 बजे तक तीन दिन भगवान को राग सेवा प्रस्तुत की जाएगी. गायन वादन करने वाले देश के ख्याति प्राप्त कलाकार इस में शामिल होंगे. फिर बधाई गान भी होगा.

श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगे इंतजाम?

श्रद्धालुओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होगी. पेयजल के भी इंतजाम किए जाएंगे. तीन दिन रात्रि को संगीत के साथ मानस का पाठ होगा. राम के जीवन पर प्रवचन भी होगा. अंगद टीले पर तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था होगी. चंपत राय ने बताया कि जिन संतों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुलाया नहीं सका, ऐसे संतों के नाम लिखे जा रहे हैं, हम प्रयास करेंगे कि उनको बुलाया जा सके. अयोध्या आने वाले सभी संतों को परिसर दिखाया जाएगा.

मंदिर का निर्माण कब तक होगा पूरा?

चंपत राय ने बताया कि उम्मीद है कि 2025 के अंत तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाए. प्रथम तल में राम का दरबार होगा. मंदिर के चारों ओर परकोटा बनेगा. दक्षिणी कोने पर भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा. भगवान लक्ष्मण का मंदिर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा मुनि वशिष्ठ, अगस्त मुनि, विश्वामित्र, तुलसी दास, निषाद राज, माता सबरी और देवी अहिल्या का मंदिर निर्माणाधीन है. दिसंबर 2025 तक इनका काम पूरा होने की उम्मीद है.

मंदिर के अंदर ढाई हजार वर्कर काम कर रहे हैं. अभी परिसर में 4 द्वार बनेंगे. एक ऑडिटोरियम और विश्राम गृह बनेगा. ट्रस्ट का एक कार्यालय भी बनेगा. राम कथा संग्रहालय के दोबारा निर्माण का काम शुरू हो गया है. 11 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे रामलला का अभिषेक होगा और आरती होगी. 22 जनवरी से अब तक हर दिन औसतन लगभग 80 हजार लोगों ने राम लला के दर्शन किए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

प्राण प्रतिष्ठा के एक साल… 3 दिन तक राममय होगी अयोध्या, कैसी है तैयारी?

JAGRAN DESK

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से इस दौरान तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 11 से 13 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. तीन दिन 11 से 13 जनवरी तक मंदिर में अनुष्ठान चलेगा. यज्ञ मंडप बनाया जाएगा, जहां मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी. हालांकि, यज्ञ मंडप में आम जनता का प्रवेश निषेध रहेगा. यज्ञ मंडप में 18 घंटे अनुष्ठान चलेगा.

ram
अयोध्या राम मंदिर

चंपत राय के मुताबिक, लोगों की सुविधा के लिए यात्री सुविधा केंद्र बनाया जाएगा. यहां से श्रद्धालुओं को मंदिर और कार्यक्रम से जुड़ी सारी जानकारियां मिल सकेंगी. मंदिर में हनुमान चालीसा, राम रक्षा सूत्र, आदित्य हृदय सूत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ होगा. 21 ब्राह्मणों की ओर से तीन दिनों तक यह अनुष्ठान किया जाएगा. मंदिर में शाम 3 से 5 बजे तक तीन दिन भगवान को राग सेवा प्रस्तुत की जाएगी. गायन वादन करने वाले देश के ख्याति प्राप्त कलाकार इस में शामिल होंगे. फिर बधाई गान भी होगा.

श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगे इंतजाम?

श्रद्धालुओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होगी. पेयजल के भी इंतजाम किए जाएंगे. तीन दिन रात्रि को संगीत के साथ मानस का पाठ होगा. राम के जीवन पर प्रवचन भी होगा. अंगद टीले पर तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था होगी. चंपत राय ने बताया कि जिन संतों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुलाया नहीं सका, ऐसे संतों के नाम लिखे जा रहे हैं, हम प्रयास करेंगे कि उनको बुलाया जा सके. अयोध्या आने वाले सभी संतों को परिसर दिखाया जाएगा.

मंदिर का निर्माण कब तक होगा पूरा?

चंपत राय ने बताया कि उम्मीद है कि 2025 के अंत तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाए. प्रथम तल में राम का दरबार होगा. मंदिर के चारों ओर परकोटा बनेगा. दक्षिणी कोने पर भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा. भगवान लक्ष्मण का मंदिर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा मुनि वशिष्ठ, अगस्त मुनि, विश्वामित्र, तुलसी दास, निषाद राज, माता सबरी और देवी अहिल्या का मंदिर निर्माणाधीन है. दिसंबर 2025 तक इनका काम पूरा होने की उम्मीद है.

मंदिर के अंदर ढाई हजार वर्कर काम कर रहे हैं. अभी परिसर में 4 द्वार बनेंगे. एक ऑडिटोरियम और विश्राम गृह बनेगा. ट्रस्ट का एक कार्यालय भी बनेगा. राम कथा संग्रहालय के दोबारा निर्माण का काम शुरू हो गया है. 11 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे रामलला का अभिषेक होगा और आरती होगी. 22 जनवरी से अब तक हर दिन औसतन लगभग 80 हजार लोगों ने राम लला के दर्शन किए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/one-year-after-pran-pratistha%E2%80%A6-ayodhya-will-be-filled-with/article-6063

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.