जीवन बीमा के नियमों में बदलाव का विरोध, LIC एजेंटों ने राहुल गांधी से की मुलाकात, जानें क्या है मांग

JAGRAN DESK

भारत सरकार से जीवन बीमा को लेकर किए गए बदलावों को वापस लेने की मांग कर रहे LIC एजेंटों ने राहुल गांधी से मुलाकात की.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर स्थित अपने कार्यालय में एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एलआईसी के नियमों में हाल के बदलावों पर चिंता जताई. नए बदलावों से सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बीमा कम किफायती हो गया है और एलआईसी एजेंटों की स्थिति कमजोर हो गई है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में हाल ही में एलआईसी एजेंटों ने प्रदर्शन किया और सरकार से जीवन बीमा को लेकर किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग की. देश भर से आए यूनाइटेड फोरम ऑफ एलआईसी एजेंट्स के हजारों प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन में भाग लिया.

एलआईसी एजेंटों के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उनका कहना है कि भारत सरकार के अन्यायपूर्ण रवैये के चलते उनका रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए LIC एजेंटों के प्रतिनिधि

राहुल गांधी ने कहा कि एलआईसी की स्थापना 1956 में सभी भारतीयों को किफायती बीमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह एलआईसी के समावेशी दृष्टिकोण की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे.

नए बदलावों से LIC एजेंटों की स्थिति कमजोर हुई
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. उन्होंने हाल ही में आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा नियमों में किए गए बदलावों को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में खुलकर बात की, क्योंकि नए बदलावों से एलआईसी एजेंटों की स्थिति कमजोर हो गई है. साथ ही सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए बीमा कम किफायती हो गया है."

निर्माण मजदूरों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा, "जब 1956 में एलआईसी का गठन किया गया था, तो इसका उद्देश्य सभी भारतीयों को किफायती बीमा उपलब्ध कराना था, खासकर उन सबसे गरीब लोगों को जिनके पास कोई अन्य सामाजिक सुरक्षा नहीं थी. मैं यह मुद्दा उठाऊंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एलआईसी के समावेशी दृष्टिकोण की रक्षा हो."

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प
वहीं, राहुल गांधी ने बुधवार को विभिन्न निर्माण मजदूरों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें देश में मजदूरों की बेहद खराब स्थिति से अवगत कराया, जो कई समस्याओं से जूझ रहे हैं.

अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत के मजदूरों ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज वे कम दैनिक मजदूरी, स्वास्थ्य सेवा की कमी, आर्थिक असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मजदूरों की भलाई के लिए बनाए गए कानूनों पर अमल नहीं हो पा रहा है. वह मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समृद्धि के लिए आवाज उठाते रहेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जीवन बीमा के नियमों में बदलाव का विरोध, LIC एजेंटों ने राहुल गांधी से की मुलाकात, जानें क्या है मांग

JAGRAN DESK

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर स्थित अपने कार्यालय में एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एलआईसी के नियमों में हाल के बदलावों पर चिंता जताई. नए बदलावों से सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बीमा कम किफायती हो गया है और एलआईसी एजेंटों की स्थिति कमजोर हो गई है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में हाल ही में एलआईसी एजेंटों ने प्रदर्शन किया और सरकार से जीवन बीमा को लेकर किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग की. देश भर से आए यूनाइटेड फोरम ऑफ एलआईसी एजेंट्स के हजारों प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन में भाग लिया.

एलआईसी एजेंटों के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उनका कहना है कि भारत सरकार के अन्यायपूर्ण रवैये के चलते उनका रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए LIC एजेंटों के प्रतिनिधि
राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए LIC एजेंटों के प्रतिनिधि 
 
राहुल गांधी ने कहा कि एलआईसी की स्थापना 1956 में सभी भारतीयों को किफायती बीमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह एलआईसी के समावेशी दृष्टिकोण की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे.

नए बदलावों से LIC एजेंटों की स्थिति कमजोर हुई
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. उन्होंने हाल ही में आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा नियमों में किए गए बदलावों को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में खुलकर बात की, क्योंकि नए बदलावों से एलआईसी एजेंटों की स्थिति कमजोर हो गई है. साथ ही सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए बीमा कम किफायती हो गया है."

निर्माण मजदूरों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधी
निर्माण मजदूरों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधी 
 
कांग्रेस सांसद ने कहा, "जब 1956 में एलआईसी का गठन किया गया था, तो इसका उद्देश्य सभी भारतीयों को किफायती बीमा उपलब्ध कराना था, खासकर उन सबसे गरीब लोगों को जिनके पास कोई अन्य सामाजिक सुरक्षा नहीं थी. मैं यह मुद्दा उठाऊंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एलआईसी के समावेशी दृष्टिकोण की रक्षा हो."

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प
वहीं, राहुल गांधी ने बुधवार को विभिन्न निर्माण मजदूरों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें देश में मजदूरों की बेहद खराब स्थिति से अवगत कराया, जो कई समस्याओं से जूझ रहे हैं.

अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत के मजदूरों ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज वे कम दैनिक मजदूरी, स्वास्थ्य सेवा की कमी, आर्थिक असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मजदूरों की भलाई के लिए बनाए गए कानूनों पर अमल नहीं हो पा रहा है. वह मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समृद्धि के लिए आवाज उठाते रहेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/opposition-to-change-the-rules-of-life-insurance-lic-agents/article-14663

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.