अंदर से बाहर तक पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ छेड़ी जंग, अब खैबर पख्तूनख्वा में 13 TTP आतंकी ढेर

JAGRAN DESK

पाकिस्तान ने अपने 16 सैनिकों की मौत के बाद तालिबान के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ दी है। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा में 13 TTP आतंकियों को ढेर कर दिया है।

पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ अंदर से बाहर तक जंग छेड़ दी है। अफगानिस्तान में तालिबान के दर्जनों ठिकानों पर हमला करने के बाद अप पाकिस्तानी सेना ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा सूबे में कई टीटीपी आतंकियों को ढेर कर दिया है।  बुधवार को सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े कम से कम 13 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार की रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में तालिबान के कई ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए हैं। सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुरक्षा बलों ने 24-25 दिसंबर को टीटीपी आतंकवादियों की कथित उपस्थिति पर दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सारारोघा में एक अभियान चलाया। सेना ने बताया कि अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए।

16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत से बौखलाई सेना

पाकिस्तान की सेना तालिबानी आतंकियों द्वारा अपने 16 सैनिकों के मारे बौखला गई है। वह तालिबान पर अब लगातार हमले कर रही है। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। यह अभियान शनिवार को दक्षिणी वजीरिस्तान के माकीन में एक जांच चौकी पर हुए आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत के बाद चलाया गया। बयान में कहा गया है कि टीटीपी आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अंदर से बाहर तक पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ छेड़ी जंग, अब खैबर पख्तूनख्वा में 13 TTP आतंकी ढेर

JAGRAN DESK

पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ अंदर से बाहर तक जंग छेड़ दी है। अफगानिस्तान में तालिबान के दर्जनों ठिकानों पर हमला करने के बाद अप पाकिस्तानी सेना ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा सूबे में कई टीटीपी आतंकियों को ढेर कर दिया है।  बुधवार को सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े कम से कम 13 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार की रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में तालिबान के कई ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए हैं। सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुरक्षा बलों ने 24-25 दिसंबर को टीटीपी आतंकवादियों की कथित उपस्थिति पर दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सारारोघा में एक अभियान चलाया। सेना ने बताया कि अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए।

16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत से बौखलाई सेना

पाकिस्तान की सेना तालिबानी आतंकियों द्वारा अपने 16 सैनिकों के मारे बौखला गई है। वह तालिबान पर अब लगातार हमले कर रही है। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। यह अभियान शनिवार को दक्षिणी वजीरिस्तान के माकीन में एक जांच चौकी पर हुए आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत के बाद चलाया गया। बयान में कहा गया है कि टीटीपी आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pakistan-waged-war-with-afghanistan-from-inside-to-outside-now/article-6303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.