पीयूष गोयल ने ISPI 2026 में ‘भारत पैकेजिंग एग्ज़ीबिशन 2027’ की घोषणा की, कहा— गुणवत्ता, सस्टेनेबिलिटी और एआई से बढ़ेगी भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा

डिजिटल डेस्क

On

 IIP के ISPI 2026 में 1,500 से अधिक प्रतिभागी और 50 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, एआई व सस्टेनेबल पैकेजिंग पर हुई चर्चा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 6वें इंटरनेशनल समिट फॉर पैकेजिंग इंडस्ट्री (ISPI 2026) के दूसरे दिन वर्चुअल माध्यम से ‘भारत पैकेजिंग एग्ज़ीबिशन 2027’ का शुभारंभ किया।

पैकेजिंग 5S-AI – सेफ, सिक्योर, स्टैंडर्डाइज्ड, स्मार्ट, सस्टेनेबल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” थीम पर आयोजित इस समिट के दूसरे दिन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

संसद का सत्र जारी रहने के कारण केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश भेजकर अपने विचार साझा किए।

अपने संदेश में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में पैकेजिंग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। बदलते खाद्य तंत्र, उपभोग के नए पैटर्न और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों के कारण सुरक्षित और टिकाऊ खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जिससे पैकेजिंग खाद्य सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और उपभोक्ता विश्वास का एक अहम आधार बन गई है।

उन्होंने कहा कि कृषि-खाद्य क्षेत्र, विशेषकर निर्यात के क्षेत्र में भारत तेजी से उभर रहा है। बेहतर कोल्ड-चेन ढांचे और नवीन पैकेजिंग समाधानों की मदद से भारतीय उत्पाद अब वैश्विक प्रीमियम बाजारों तक पहुंच रहे हैं।

वैश्विक मानकों की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत जैसे-जैसे विभिन्न फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) के माध्यम से व्यापार का विस्तार कर रहा है, वैसे-वैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग और भी महत्वपूर्ण होती जाएगी। इससे निर्यात को मजबूती मिलेगी और उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग जैसे संस्थान उद्योगों को तकनीकी मार्गदर्शन, नवाचार, परीक्षण सेवाओं और प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

गोयल ने पैकेजिंग क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और डिजिटल नवाचार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग को रीसायक्लेबल सामग्री के उपयोग और कचरे में कमी जैसे सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत सप्लाई चेन और नवाचार आधारित उद्योगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

अपने संदेश के दौरान ही उन्होंने ‘भारत पैकेजिंग एग्ज़ीबिशन 2027’ की घोषणा और वर्चुअल लॉन्च किया, जिसका आयोजन भारतीय पैकेजिंग संस्थान द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के सहयोग से किया जाएगा।

समिट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनवीर आलम, एडिशनल डायरेक्टर एवं रीजनल ऑफिसर, IIP-दिल्ली ने कहा कि Packaging 5S-AI का ढांचा उद्योग के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जिसमें सुरक्षा, संरक्षा और मानकीकरण को स्मार्ट तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों से ट्रेसबिलिटी मजबूत होगी, गुणवत्ता नियंत्रण बेहतर होगा और सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ेगी, साथ ही सस्टेनेबिलिटी को भी प्राथमिकता मिलेगी।

आर. के. मिश्रा, IRS, डायरेक्टर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग ने कहा कि ISPI 2026 जैसे मंच नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, शोधकर्ताओं और वैश्विक विशेषज्ञों को एक साथ लाकर ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान अनुसंधान, परीक्षण सेवाओं, प्रशिक्षण और तकनीकी पहलों के माध्यम से उद्योग को सहयोग दे रहा है, ताकि भारत का पैकेजिंग इकोसिस्टम मजबूत हो और भारतीय उत्पाद सुरक्षित तथा प्रभावी ढंग से वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकें।

समिट के दूसरे दिन एआई-सक्षम पैकेजिंग सिस्टम, सस्टेनेबल पैकेजिंग मटेरियल, उत्पाद ट्रेसबिलिटी और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए स्मार्ट तकनीक, तथा निर्यात आवश्यकताओं के अनुरूप पैकेजिंग रणनीतियों जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन चर्चाओं में यह भी बताया गया कि Packaging 5S-AI ढांचा सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ाने, बर्बादी कम करने और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) तथा क्लस्टर आधारित विकास जैसे कार्यक्रमों को मजबूत करने में कैसे सहायक हो सकता है।

1,500 से अधिक प्रतिभागियों और करीब 50 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ISPI 2026 पैकेजिंग क्षेत्र में ज्ञान साझा करने, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

यह तीन दिवसीय समिट 14 मार्च 2026 को संपन्न होगा, जिसमें सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक व्यापार को समर्थन देने के लिए पैकेजिंग प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने पर आगे की चर्चा होगी।

                                                   ----------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/piyush-goyal-announces--india-packaging-exhibition-2027--at-ispi-2026--says-quality--sustainability--and-the-constitution-will-enhance-india-s-global-competitiveness/article-48139

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.