ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पर हमले की साजिश हुई नाकाम, अमेरिकी एजेंसियों का दावा

Digital Desk

By Rohit.P
On

अमेरिकी एजेंसियों ने इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। IRGC और कातिब हिजबुल्लाह से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप को लेकर आए कथित सुरक्षा खतरे ने अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसी साजिश का खुलासा किया है जिसमें ईरान से जुड़े एक संदिग्ध पर इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाने का आरोप है। यह मामला ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव से जुड़ा हुआ है, विशेष रूप से कासिम सुलेमानी की मौत के संदर्भ में।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी मोहम्मद बाकेर अल-सादी इराक का नागरिक है और उस पर ईरान समर्थित संगठन कटाइब हिज्बुल्लाह से संबंध रखने का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े नेटवर्क द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा और कुछ संवेदनशील जानकारियां भी मिली हैं, जिससे संदेह और बढ़ गया है। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इस कथित योजना के पीछे ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कर रहा था। सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान समर्थक समूहों और अमेरिकी एजेंसियों के बीच तनाव कई बार खुलकर सामने आया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने अपने संपर्कों के बीच इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की बात कही थी और इसके लिए संभावित हमले की योजना पर काम कर रहा था। इसी दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया।

वाशिंगटन में मौजूद कुछ पूर्व अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी के पास फ्लोरिडा के आवास का ब्लूप्रिंट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आगई थीं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के और सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं, जो अमेरिका में किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसकी डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले ने अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा तंत्र में नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप परिवार की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस तरह की सीधी साजिश के आरोपों ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पर हमले की साजिश हुई नाकाम, अमेरिकी एजेंसियों का दावा

Digital Desk

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप को लेकर आए कथित सुरक्षा खतरे ने अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसी साजिश का खुलासा किया है जिसमें ईरान से जुड़े एक संदिग्ध पर इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाने का आरोप है। यह मामला ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव से जुड़ा हुआ है, विशेष रूप से कासिम सुलेमानी की मौत के संदर्भ में।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी मोहम्मद बाकेर अल-सादी इराक का नागरिक है और उस पर ईरान समर्थित संगठन कटाइब हिज्बुल्लाह से संबंध रखने का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े नेटवर्क द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा और कुछ संवेदनशील जानकारियां भी मिली हैं, जिससे संदेह और बढ़ गया है। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इस कथित योजना के पीछे ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कर रहा था। सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान समर्थक समूहों और अमेरिकी एजेंसियों के बीच तनाव कई बार खुलकर सामने आया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने अपने संपर्कों के बीच इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की बात कही थी और इसके लिए संभावित हमले की योजना पर काम कर रहा था। इसी दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया।

वाशिंगटन में मौजूद कुछ पूर्व अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी के पास फ्लोरिडा के आवास का ब्लूप्रिंट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आगई थीं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के और सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं, जो अमेरिका में किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसकी डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले ने अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा तंत्र में नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप परिवार की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस तरह की सीधी साजिश के आरोपों ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/plot-to-attack-trumps-daughter-ivanka-trump-failed-us-agencies/article-54073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.