क्या सच में अपवित्र होता है मलमास का महीना? जानिए पूरी सच्चाई

धर्म डेस्क

By Rohit.P
On

मलमास 2026 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व।

Malmas 2026: मलमास की शुरुआत होते ही जाने-अनजाने लोगों के मन में कई सवाल उठने लगते हैं। शादी-विवाह रोक दिए जाते हैं, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे दान-पुण्य के काम टाल दिए जाते हैं। कुछ घरों में लोग इस दौरान नई चीजें खरीदने से भी बचते हैं। ऐसे में हर साल एक सवाल उठता है कि आखिर मलमास को मलयानी अपवित्र या अशुभ महीना क्यों मानते हैं? क्या वाकई ये महीने अशुभ होते हैं, या इसके पीछे कोई और बात है?

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के लिहाज से मलमास को अपवित्र मानना सही नहीं ठहराया जाता। असल में, यहां मलशब्द का अर्थ गंदगी या अपवित्रता नहीं है, बल्कि इसे अभावसे जोड़ा गया है। ज्योतिष के अनुसार, सौर साल 365 दिनों का होता है, जबकि चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है। इससे लगभग 11 दिनों का फर्क आ जाता है। इस असंतुलन को सही करने के लिए हर तीन साल में एक अतिरिक्त माह जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास या मलमास कहा जाता है।

कहा जाता है कि इस अतिरिक्त महीने में सूर्य संक्रांति नहीं होती। यानी इस पूरे महीने में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में नहीं जाता। इसी संक्रांति की कमी के कारण इसे मलमास कहा गया। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इसका यह मतलब नहीं है कि ये महीना अशुभ है, बल्कि यह खगोलीय गणना में संतुलन बनाने का समय है। इसलिए कई विद्वान इसे आध्यात्मिक नजरिए से खास मानते हैं।

हालांकि, लोगों के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि अगर मलमास अपवित्र नहीं है तो इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ काम क्यों नहीं किए जाते। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में सूर्य और गुरु की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन मलमास में संक्रांति नहीं होने की वजह से इसे सांसारिक और भौतिक कार्यों के लिए शुभ ऊर्जा का अभाव माना जाता है। इसीलिए इस समय बड़े शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है।

वहीं, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में पूजा-पाठ, दान, व्रत, मंत्र जाप और भगवान विष्णु की आराधना के लिए खास महत्व है। पुरानी कथाओं में भी मलमास का जिक्र मिलता है। मान्यता है कि पहले इस महीने को लोग तिरस्कार की नजर से देखते थे। तब भगवान विष्णु ने इसे अपना नाम पुरुषोत्तम मासदिया और इसका विशेष महत्व बताया। तभी से मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाने लगा।

धर्म के जानकारों का कहना है कि मलमास को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां अब भी बनी हुई हैं। जबकि असल में, यह महीना आत्मचिंतन, साधना और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण समझा जाता है। इसलिए इसे अपवित्र मानने से बेहतर है कि इसके असली धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व को समझा जाए

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

क्या सच में अपवित्र होता है मलमास का महीना? जानिए पूरी सच्चाई

धर्म डेस्क

Malmas 2026: मलमास की शुरुआत होते ही जाने-अनजाने लोगों के मन में कई सवाल उठने लगते हैं। शादी-विवाह रोक दिए जाते हैं, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे दान-पुण्य के काम टाल दिए जाते हैं। कुछ घरों में लोग इस दौरान नई चीजें खरीदने से भी बचते हैं। ऐसे में हर साल एक सवाल उठता है कि आखिर मलमास को मलयानी अपवित्र या अशुभ महीना क्यों मानते हैं? क्या वाकई ये महीने अशुभ होते हैं, या इसके पीछे कोई और बात है?

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के लिहाज से मलमास को अपवित्र मानना सही नहीं ठहराया जाता। असल में, यहां मलशब्द का अर्थ गंदगी या अपवित्रता नहीं है, बल्कि इसे अभावसे जोड़ा गया है। ज्योतिष के अनुसार, सौर साल 365 दिनों का होता है, जबकि चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है। इससे लगभग 11 दिनों का फर्क आ जाता है। इस असंतुलन को सही करने के लिए हर तीन साल में एक अतिरिक्त माह जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास या मलमास कहा जाता है।

कहा जाता है कि इस अतिरिक्त महीने में सूर्य संक्रांति नहीं होती। यानी इस पूरे महीने में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में नहीं जाता। इसी संक्रांति की कमी के कारण इसे मलमास कहा गया। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इसका यह मतलब नहीं है कि ये महीना अशुभ है, बल्कि यह खगोलीय गणना में संतुलन बनाने का समय है। इसलिए कई विद्वान इसे आध्यात्मिक नजरिए से खास मानते हैं।

हालांकि, लोगों के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि अगर मलमास अपवित्र नहीं है तो इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ काम क्यों नहीं किए जाते। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में सूर्य और गुरु की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन मलमास में संक्रांति नहीं होने की वजह से इसे सांसारिक और भौतिक कार्यों के लिए शुभ ऊर्जा का अभाव माना जाता है। इसीलिए इस समय बड़े शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है।

वहीं, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में पूजा-पाठ, दान, व्रत, मंत्र जाप और भगवान विष्णु की आराधना के लिए खास महत्व है। पुरानी कथाओं में भी मलमास का जिक्र मिलता है। मान्यता है कि पहले इस महीने को लोग तिरस्कार की नजर से देखते थे। तब भगवान विष्णु ने इसे अपना नाम पुरुषोत्तम मासदिया और इसका विशेष महत्व बताया। तभी से मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाने लगा।

धर्म के जानकारों का कहना है कि मलमास को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां अब भी बनी हुई हैं। जबकि असल में, यह महीना आत्मचिंतन, साधना और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण समझा जाता है। इसलिए इसे अपवित्र मानने से बेहतर है कि इसके असली धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व को समझा जाए

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/is-the-month-of-malmas-really-impure-know-the-whole/article-53996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.