- Hindi News
- देश विदेश
- क्वाड की मीटिंग में पीएम मोदी, हुई 26/11 और पठानकोट हमले की निंदा
क्वाड की मीटिंग में पीएम मोदी, हुई 26/11 और पठानकोट हमले की निंदा
Jagran Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। क्वाड देशों ने अमेरिका में मीटिंग की। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है। संयुक्त बयान में कहा गया कि क्वाड को एक अच्छे मकसद से बनाया गया है। साथ ही कहा गया कि यह रणनीतिक रूप से पहले से ज्यादा एकजुट है।
अमेरिका के डेलावेयर के विलमिंगटन में 'क्वाड' नेताओं की बैठक में ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं. भारत की तरफ़ से प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में शिरकत की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 'हमारी बैठक ऐसे समय हो रही है जब दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है, ऐसे में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड का मिलकर साथ चलना, पूरी मानवता के लिए बहुत ही ज़रूरी है.'
पीएम मोदी ने कहा, “हम किसी के ख़िलाफ़ नहीं हैं. हम सभी क़ानून पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मसलों के शांतिपूर्ण ढंग से हल निकालने का समर्थन करते हैं."
इसके अलावा क्वाड समूह के देशों ने साझा बयान भी जारी किया है जिसमें दक्षिण चीन सागर का ज़िक्र है. इस मुद्दे पर अब तक चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और 2016 पठानकोट हमले की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति के जरिए आतंकवाद के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शनिवार को एक संयुक्त बयान में क्वाड नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद समेत इसके सभी रूपों की निंदा की।‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त रूप से जारी एक घोषणा पत्र में कहा गया कि चार देशों का यह समूह अच्छे मकसद से बनाया गया है और रणनीतिक रूप से पहले से कहीं अधिक एकजुट है।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए