दिल्ली भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

JAGRAN DESK

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई है. भूकंप के ये झटके सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए थे. भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे.

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके इतने तेज थे कि लोग बदहवास होकर नींद से जगे और अपने घरों से बाहर निकल पड़े. उठते ही लोगों के मन में डर था और लोग हैरान थे कि अचानक हुआ क्या है. बता दें कि दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है.

अपनी पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, "दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हम सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हैं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं."

 क्या हुआ सुबह-सुबह

  • दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज भूकंप आया

  • भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर भागे

  • लोगों में दहशत का मौहोल है, कई इलाकों में लोग खाली जगह पर चले गए

  • भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई है

  • भूकंप का केंद्र दिल्ली में बताया जा रहा है

  •  जमीन से पांच किलोमीटर था भूकंप का केंद्र

आपको बता दें कि दिल्‍ली में भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग दहशत में आ गए. दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस करने वालीं सुमन शर्मा ने बताया, 'ऐसा महसूस हुआ की जमीन के नीचे कुछ टूट रहा है. टूटने की आवाज के साथ जमीन हिल रही थी. इस तेज आवाज से ही मेरी आंख खुल गई. मैं दहशत में थी. इसके बाद मैंने अपने 5 साल के बेटे को गोद में उठाया और सीधे घर से बाहर जान बचाने के लिए भाग पड़ी. बाहर काफी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खड़े थे. सभी लोग दशहत में थे.'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

JAGRAN DESK

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके इतने तेज थे कि लोग बदहवास होकर नींद से जगे और अपने घरों से बाहर निकल पड़े. उठते ही लोगों के मन में डर था और लोग हैरान थे कि अचानक हुआ क्या है. बता दें कि दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है.

अपनी पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, "दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हम सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हैं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं."

 क्या हुआ सुबह-सुबह

  • दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज भूकंप आया

  • भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर भागे

  • लोगों में दहशत का मौहोल है, कई इलाकों में लोग खाली जगह पर चले गए

  • भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई है

  • भूकंप का केंद्र दिल्ली में बताया जा रहा है

  •  जमीन से पांच किलोमीटर था भूकंप का केंद्र

आपको बता दें कि दिल्‍ली में भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग दहशत में आ गए. दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस करने वालीं सुमन शर्मा ने बताया, 'ऐसा महसूस हुआ की जमीन के नीचे कुछ टूट रहा है. टूटने की आवाज के साथ जमीन हिल रही थी. इस तेज आवाज से ही मेरी आंख खुल गई. मैं दहशत में थी. इसके बाद मैंने अपने 5 साल के बेटे को गोद में उठाया और सीधे घर से बाहर जान बचाने के लिए भाग पड़ी. बाहर काफी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खड़े थे. सभी लोग दशहत में थे.'

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-has-special-appeal-to-people-regarding-delhi-earthquake/article-10420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.