PM Modi on Iran War: जंग जारी रही तो गंभीर असर, देश के सामने बड़ी परीक्षा—राज्यों से ‘टीम इंडिया’ की अपील

नेशनल न्यूज

On

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाज, तेल-गैस सप्लाई पर असर; 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए गए

पश्चिम एशिया में चल रही जंग को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लंबे समय तक चला, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं।

पीएम ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए भी एक बड़ी परीक्षा जैसा होगा। ऐसे वक्त में केंद्र और राज्य सरकारों को “टीम इंडिया” की तरह मिलकर काम करना होगा, तभी देश इस चुनौती से मजबूत होकर निकल पाएगा।

उन्होंने बताया कि इस युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। खासकर तेल, गैस और खाद (फर्टिलाइजर) की सप्लाई पर दबाव बना है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्तों में रुकावट की वजह से कई जहाज फंस गए हैं, जिनमें भारतीय क्रू भी शामिल हैं। यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और दुनिया के कई देशों के संपर्क में है। भारत कोशिश कर रहा है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए हालात को संभाला जाए, ताकि व्यापार और जरूरी सप्लाई प्रभावित न हो।

महंगाई और सप्लाई चेन पर असर को देखते हुए सरकार ने 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए हैं। ये ग्रुप पेट्रोल-डीजल, गैस, फर्टिलाइजर और जरूरी चीजों की उपलब्धता पर नजर रखेंगे और तुरंत फैसले लेंगे।

पीएम ने राज्यों से अपील की कि इस समय गरीबों और मजदूरों का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि संकट के समय कालाबाजारी और जमाखोरी बढ़ जाती है, इसलिए राज्यों को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलता रहे।

किसानों को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले बुवाई सीजन में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार इसके लिए पहले से तैयारी कर रही है।

विदेशों में फंसे भारतीयों पर भी पीएम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जबकि ईरान से भी हजार से अधिक लोग लौटे हैं। कुछ भारतीयों की मौत पर उन्होंने दुख जताया और कहा कि सरकार उनके परिवारों की मदद कर रही है।

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि यह संकट अलग तरह का है, इसलिए समाधान भी नए तरीके से ढूंढने होंगे। देश को धैर्य, संयम और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2026 By Nitin Trivedi

PM Modi on Iran War: जंग जारी रही तो गंभीर असर, देश के सामने बड़ी परीक्षा—राज्यों से ‘टीम इंडिया’ की अपील

नेशनल न्यूज

पश्चिम एशिया में चल रही जंग को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लंबे समय तक चला, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं।

पीएम ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए भी एक बड़ी परीक्षा जैसा होगा। ऐसे वक्त में केंद्र और राज्य सरकारों को “टीम इंडिया” की तरह मिलकर काम करना होगा, तभी देश इस चुनौती से मजबूत होकर निकल पाएगा।

उन्होंने बताया कि इस युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। खासकर तेल, गैस और खाद (फर्टिलाइजर) की सप्लाई पर दबाव बना है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्तों में रुकावट की वजह से कई जहाज फंस गए हैं, जिनमें भारतीय क्रू भी शामिल हैं। यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और दुनिया के कई देशों के संपर्क में है। भारत कोशिश कर रहा है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए हालात को संभाला जाए, ताकि व्यापार और जरूरी सप्लाई प्रभावित न हो।

महंगाई और सप्लाई चेन पर असर को देखते हुए सरकार ने 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए हैं। ये ग्रुप पेट्रोल-डीजल, गैस, फर्टिलाइजर और जरूरी चीजों की उपलब्धता पर नजर रखेंगे और तुरंत फैसले लेंगे।

पीएम ने राज्यों से अपील की कि इस समय गरीबों और मजदूरों का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि संकट के समय कालाबाजारी और जमाखोरी बढ़ जाती है, इसलिए राज्यों को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलता रहे।

किसानों को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले बुवाई सीजन में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार इसके लिए पहले से तैयारी कर रही है।

विदेशों में फंसे भारतीयों पर भी पीएम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जबकि ईरान से भी हजार से अधिक लोग लौटे हैं। कुछ भारतीयों की मौत पर उन्होंने दुख जताया और कहा कि सरकार उनके परिवारों की मदद कर रही है।

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि यह संकट अलग तरह का है, इसलिए समाधान भी नए तरीके से ढूंढने होंगे। देश को धैर्य, संयम और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-on-iran-war-if-the-war-continues-it/article-48944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.