पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों ने किया जोरदार स्वागत, एआई समिट में होंगे शामिल

JAGRAN DESK

एआई समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पीएम मोदी पेरिस पहुंच चुके हैं. जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिनर के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने आपस में बातचीत की. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं की यह बातचीत भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने पर थी. एलिस पैलेस में डिनर के मौके पर मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की.

बता दें, पीएम मोदी दो दिनों की पेरिस यात्रा पर हैं. वे यहां एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद वे अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई.

    इससे पहले जब पीएम मोदी पेरिस पहुंचे तो हल्की बारिश ने उनका स्वागत किया. मौके पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह चरम पर था. उन्होंने पीएम का मोदी-मोदी का नारा लगाकर स्वागत किया. पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया और लोगों के बीच गए.

      पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
      भारतीय समुदाय के इस प्यार को लेकर पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा कि पेरिस में यादगार स्वागत. ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया. हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं.

        बता दें, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वैश्विक नेताओं और तकनीकी उद्योग के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक भलाई के लिए एआई-संचालित प्रगति का पता लगाने के लिए बातचीत की जाएगी. यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व भी रखती है, क्योंकि दोनों नेता मार्सिले में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे, जो कूटनीतिक पहुंच में एक मील का पत्थर साबित होगा. 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले एआई समिट के बाद दोनों नेता एक फोरम को भी संबोधित करेंगे.

          इसके बाद पीएम मोदी प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वे अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे.

          -----------------

          हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
          🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
          🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
          🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
          🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

          📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
          👉 आज ही जुड़िए

          www.dainikjagranmpcg.com
          11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

          पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों ने किया जोरदार स्वागत, एआई समिट में होंगे शामिल

          JAGRAN DESK

          फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिनर के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने आपस में बातचीत की. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं की यह बातचीत भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने पर थी. एलिस पैलेस में डिनर के मौके पर मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की.

          बता दें, पीएम मोदी दो दिनों की पेरिस यात्रा पर हैं. वे यहां एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद वे अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई.

            इससे पहले जब पीएम मोदी पेरिस पहुंचे तो हल्की बारिश ने उनका स्वागत किया. मौके पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह चरम पर था. उन्होंने पीएम का मोदी-मोदी का नारा लगाकर स्वागत किया. पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया और लोगों के बीच गए.

              पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
              भारतीय समुदाय के इस प्यार को लेकर पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा कि पेरिस में यादगार स्वागत. ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया. हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं.

                बता दें, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वैश्विक नेताओं और तकनीकी उद्योग के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक भलाई के लिए एआई-संचालित प्रगति का पता लगाने के लिए बातचीत की जाएगी. यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व भी रखती है, क्योंकि दोनों नेता मार्सिले में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे, जो कूटनीतिक पहुंच में एक मील का पत्थर साबित होगा. 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले एआई समिट के बाद दोनों नेता एक फोरम को भी संबोधित करेंगे.

                  इसके बाद पीएम मोदी प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वे अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे.

                  https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-reached-paris-at-elisi-palace-president-macron-will/article-9999

                  खबरें और भी हैं

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  टाप न्यूज

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                  देश विदेश 
                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                  देश विदेश 
                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  बिजनेस

                  ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                  एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                  पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                  शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                  BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                  शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                  Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.