पीएम मोदी को कुवैत में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत बन सकते हैं रणनीतिक साझेदार

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को कुवैत में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। आज उनके 2 दिवसीय कुवैत दौरे का आखिरी दिन है। पीएम मोदी पिछले 43 वर्षों में कुवैत का दौरा करने वाले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के आखिरी दिन रविवार को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशाल-अल अहमद अल-जबर अल सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी खाड़ी देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जो 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा है। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। वह कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होने की भी बात कही।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दौरे के दौरान कहा कि भारत और कुवैत के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देश पूरे तेल और गैस के क्षेत्र में अवसरों की खोज करके अपने पारंपरिक क्रेता-विक्रेता संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए तैयार हैं। मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। कुवैत समाचार एजेंसी (केयूएनए) को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने उन प्रयासों में मदद करने की इच्छा व्यक्त की जिससे गाजा और यूक्रेन में शीघ्र शांति की बहाली हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में ऐसे संघर्षों का समाधान नहीं खोजा जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने फिलस्तीन के लिए एक संप्रभु, स्वतंत्र और सक्षम राज्य की स्थापना के वास्ते बातचीत द्वारा दो-देश समाधान के प्रति भारत के समर्थन को भी दोहराया। 

भारत-कुवैत में सहयोग की अपार संभावनाएं

कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता और चौथा सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता है। मोदी ने कहा कि आगे सहयोग की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि भारत तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा, तेल और एलपीजी उपभोक्ता बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि कुवैत के पास वैश्विक तेल भंडार का लगभग 6.5 प्रतिशत हिस्सा है। मोदी ने कहा कि 'पेट्रोकेमिकल' क्षेत्र सहयोग के लिए एक और आशाजनक अवसर प्रदान करता है, क्योंकि भारत का तेजी से बढ़ता 'पेट्रोकेमिकल' उद्योग 2025 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी केवल आर्थिक संबंधों का एक स्तंभ नहीं है, बल्कि यह विविध और टिकाऊ विकास के लिए एक प्रेरक शक्ति भी है, जो साझा समृद्धि के भविष्य की ओर मार्ग प्रशस्त करती है।


पीए मोदी ने खाड़ी देशों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मोदी ने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीसीसी कुवैत सहित छह मध्य पूर्वी देशों का संगठन है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों पर आधारित हैं। जीसीसी क्षेत्र भारत के कुल व्यापार का लगभग छठा हिस्सा है तथा यहां लगभग एक तिहाई भारतीय प्रवासी रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र (जीसीसी) में रहने वाले लगभग 90 लाख भारतीय इसकी आर्थिक वृद्धि में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार और वाणिज्य उनके द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। साक्षात्कार में उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि 'मेड इन इंडिया' उत्पाद कुवैत में अपनी जगह बना रहे हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी को कुवैत में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत बन सकते हैं रणनीतिक साझेदार

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के आखिरी दिन रविवार को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशाल-अल अहमद अल-जबर अल सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी खाड़ी देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जो 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा है। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। वह कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होने की भी बात कही।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दौरे के दौरान कहा कि भारत और कुवैत के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देश पूरे तेल और गैस के क्षेत्र में अवसरों की खोज करके अपने पारंपरिक क्रेता-विक्रेता संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए तैयार हैं। मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जो चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। कुवैत समाचार एजेंसी (केयूएनए) को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने उन प्रयासों में मदद करने की इच्छा व्यक्त की जिससे गाजा और यूक्रेन में शीघ्र शांति की बहाली हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में ऐसे संघर्षों का समाधान नहीं खोजा जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने फिलस्तीन के लिए एक संप्रभु, स्वतंत्र और सक्षम राज्य की स्थापना के वास्ते बातचीत द्वारा दो-देश समाधान के प्रति भारत के समर्थन को भी दोहराया। 

भारत-कुवैत में सहयोग की अपार संभावनाएं

कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता और चौथा सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता है। मोदी ने कहा कि आगे सहयोग की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि भारत तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा, तेल और एलपीजी उपभोक्ता बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि कुवैत के पास वैश्विक तेल भंडार का लगभग 6.5 प्रतिशत हिस्सा है। मोदी ने कहा कि 'पेट्रोकेमिकल' क्षेत्र सहयोग के लिए एक और आशाजनक अवसर प्रदान करता है, क्योंकि भारत का तेजी से बढ़ता 'पेट्रोकेमिकल' उद्योग 2025 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी केवल आर्थिक संबंधों का एक स्तंभ नहीं है, बल्कि यह विविध और टिकाऊ विकास के लिए एक प्रेरक शक्ति भी है, जो साझा समृद्धि के भविष्य की ओर मार्ग प्रशस्त करती है।


पीए मोदी ने खाड़ी देशों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मोदी ने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीसीसी कुवैत सहित छह मध्य पूर्वी देशों का संगठन है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों पर आधारित हैं। जीसीसी क्षेत्र भारत के कुल व्यापार का लगभग छठा हिस्सा है तथा यहां लगभग एक तिहाई भारतीय प्रवासी रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र (जीसीसी) में रहने वाले लगभग 90 लाख भारतीय इसकी आर्थिक वृद्धि में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार और वाणिज्य उनके द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। साक्षात्कार में उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि 'मेड इन इंडिया' उत्पाद कुवैत में अपनी जगह बना रहे हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-receives-guard-of-honor-in-kuwait-india-kuwait-can/article-6059

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.