'मन की बात' में PM मोदी बोले- बस्तर में एक नई क्रांति की शुरुआत, ओलंपिक का किए जिक्र

JAGRAN DESK

'मन की बात' में PM मोदी बोले- 'बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है. बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल की आखिरी मन की बात की. मन की बात के 117वें संबोधन में पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया. उन्होंने मन की बात में कहा कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है. पीएम मोदी ने कहा, 'बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है. बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है. 

बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है. आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है.

पीएम ने कहा, पहली ही बार में बस्तर ओलंपिक में 7 जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है. यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है. एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फूटबॉल, हॉकी, Weightlifting, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीवॉल. हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.

कौन है कारी कश्यप, जिसका जिक्र पीएम ने किया

पीएम मोदी ने मन की बात में कारी कश्यप का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि कारी कश्यप की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है. एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है. वे कहती हैं, 'बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है'.

पुनम व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीते

पीएम ने कहा कि सुकमा की पायल कवासी जी की बात भी कम प्रेरणादायक नहीं है. जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं, 'अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है'. सुकमा के दोरनापाल के पुनेम सन्ना जी की कहानी तो नए भारत की प्रेरक कथा है. एक समय नक्सली प्रभाव में आए पुनम आज व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीत रहे हैं. उनका साहस और हौसला हर किसी के लिए प्रेरणा है. कोडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी जी को ‘बस्तर यूथ आइकन' चुना गया है. उनका मानना है, 'बस्तर ओलंपिक दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर दे रहा है.

'बस्तर ओलंपिक' में सरेंडर नक्सली भी हुए शामिल

साल 2024 में बस्तर के नाम सबसे बड़ी उपलब्धि 'बस्तर ओलंपिक' रही. दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग में बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हुई. इसकी खास बात ये रही कि शहरों और गांवों के खिलाड़ियों के साथ ही सरेंडर नक्सली भी बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लिए. बस्तर ओलंपिक की शुरुआत नवंबर के महीने में हुई थी. वहीं इसके समापन समारोह में खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे थे.

318 सरेंडर नक्सली खिलाड़ी ने लिया हिस्सा

बता दें कि बस्तर ओलंपिक में पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 1252 और महिला खिलाड़ियों की संख्या 1170 थी. वहीं सरेंडर नक्सली खिलाड़ी 318 और नक्सल हिंसा से ग्रसित 18 खिलाड़ी इस ओलंपिक में हिस्सा लिए. खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक में इस बार रिकॉर्ड 1 लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'मन की बात' में PM मोदी बोले- बस्तर में एक नई क्रांति की शुरुआत, ओलंपिक का किए जिक्र

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल की आखिरी मन की बात की. मन की बात के 117वें संबोधन में पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया. उन्होंने मन की बात में कहा कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है. पीएम मोदी ने कहा, 'बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है. बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है. 

बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है. आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है.

पीएम ने कहा, पहली ही बार में बस्तर ओलंपिक में 7 जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है. यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है. एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फूटबॉल, हॉकी, Weightlifting, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीवॉल. हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.

कौन है कारी कश्यप, जिसका जिक्र पीएम ने किया

पीएम मोदी ने मन की बात में कारी कश्यप का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि कारी कश्यप की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है. एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है. वे कहती हैं, 'बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है'.

पुनम व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीते

पीएम ने कहा कि सुकमा की पायल कवासी जी की बात भी कम प्रेरणादायक नहीं है. जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं, 'अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है'. सुकमा के दोरनापाल के पुनेम सन्ना जी की कहानी तो नए भारत की प्रेरक कथा है. एक समय नक्सली प्रभाव में आए पुनम आज व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीत रहे हैं. उनका साहस और हौसला हर किसी के लिए प्रेरणा है. कोडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी जी को ‘बस्तर यूथ आइकन' चुना गया है. उनका मानना है, 'बस्तर ओलंपिक दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर दे रहा है.

'बस्तर ओलंपिक' में सरेंडर नक्सली भी हुए शामिल

साल 2024 में बस्तर के नाम सबसे बड़ी उपलब्धि 'बस्तर ओलंपिक' रही. दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग में बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हुई. इसकी खास बात ये रही कि शहरों और गांवों के खिलाड़ियों के साथ ही सरेंडर नक्सली भी बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लिए. बस्तर ओलंपिक की शुरुआत नवंबर के महीने में हुई थी. वहीं इसके समापन समारोह में खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे थे.

318 सरेंडर नक्सली खिलाड़ी ने लिया हिस्सा

बता दें कि बस्तर ओलंपिक में पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 1252 और महिला खिलाड़ियों की संख्या 1170 थी. वहीं सरेंडर नक्सली खिलाड़ी 318 और नक्सल हिंसा से ग्रसित 18 खिलाड़ी इस ओलंपिक में हिस्सा लिए. खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक में इस बार रिकॉर्ड 1 लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-%E2%80%93-a-new/article-6566

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.