SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोले पीएम मोदी, जानें स्वामी विवेकानंद को क्यों किया याद?

JAGRAN DESK

पीएम ने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि जब गुजरात अलग राज्य बन रहा था तब सभी ने कहा था कि गुजरात अलग होकर क्या करेगा, लेकिन लीडरशिप के दम पर गुजरात नंबर एक राज्य बना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 फरवरी) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद रखना है कि आपकी दिशा क्या है, आपका लक्ष्य क्या है। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के यकीन था कि अगर 100 अच्छे लीडर उनके पास हैं तो वह न सिर्फ देश को आजाद करा सकते हैं, बल्कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बना सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर हम सबको आगे बढ़ना है।

पीएम मोदी ने कहा "कुछ कार्यक्रम ऐसे होते हैं, तो दिल के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम (SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव) भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। जन से जगत का निर्माण होता है। किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करना है, तो आरंभ जन से ही शुरू होता है। हर क्षेत्र में बेहतरीन नेताओं का विकास बहुत जरूरी है और समय की मांग है। इसलिए SOUL (परम नेतृत्व का स्कूल) की स्थापना 'विकसित भारत' की विकास यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माइंडसेट समझना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में ऐसे लीडर की जरूरत है जो नवाचारों को सही तरीके से लीड कर सके। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन सबसे अहम है और इसके दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो अपनी जरूरतें समझने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का माइंडसेट समझ सकें और सभी के हित में काम कर सकें।

पीएम मोदी ने दिया गुजरात का उदाहरण

गुजरात का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के समय जब गुजरात अलग हो रहा था तो कहा गया कि गुजरात अलग होकर क्या करेगा। गुजरात के पास न तो कोयला है और न ही खदानें हैं। रबर के अलावा गुजरात में रेगिस्तान ही है। हालांकि, गुजरात के नेताओं के कारण वह देश का नंबर एक राज्य बना और गुजरात मॉडल आदर्श बना। उन्होंने बताया कि गुजरात में हीरे की कोई खान नहीं है, लेकिन दुनिया के 10 में से नौ हीरे किसी न किसी गुजराती के हाथ से होकर ही जाते हैं।

गेम चेंजर हो सकती हैं SOUL संस्थाएं

प्रधानमंत्री ने कहा "भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, और यह गति हर क्षेत्र में तेज हो रही है। इस वृद्धि को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए, हमें विश्व स्तरीय नेताओं की आवश्यकता है। SOUL संस्थाएं इस परिवर्तन में एक गेम-चेंजर हो सकती हैं। इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान सिर्फ एक विकल्प नहीं हैं, बल्कि एक जरूरत हैं। हर क्षेत्र में कौशल की आवश्यकता होती है और नेतृत्व विकास कोई अपवाद नहीं है। इसके लिए नई क्षमताओं की आवश्यकता होती है। हमें वैज्ञानिक रूप से नेतृत्व विकास में तेजी लानी चाहिए, और SOUL इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

पीएम ने कहा, "किसी भी देश को प्रगति करने के लिए न केवल प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता होती है, बल्कि मानव संसाधनों की भी आवश्यकता होती है। 21वीं सदी में, हमें ऐसे संसाधनों की आवश्यकता है जो नवाचार को बढ़ावा दे सकें और कौशल को प्रभावी ढंग से चैनल कर सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोले पीएम मोदी, जानें स्वामी विवेकानंद को क्यों किया याद?

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 फरवरी) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद रखना है कि आपकी दिशा क्या है, आपका लक्ष्य क्या है। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के यकीन था कि अगर 100 अच्छे लीडर उनके पास हैं तो वह न सिर्फ देश को आजाद करा सकते हैं, बल्कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बना सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर हम सबको आगे बढ़ना है।

पीएम मोदी ने कहा "कुछ कार्यक्रम ऐसे होते हैं, तो दिल के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम (SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव) भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। जन से जगत का निर्माण होता है। किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करना है, तो आरंभ जन से ही शुरू होता है। हर क्षेत्र में बेहतरीन नेताओं का विकास बहुत जरूरी है और समय की मांग है। इसलिए SOUL (परम नेतृत्व का स्कूल) की स्थापना 'विकसित भारत' की विकास यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माइंडसेट समझना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में ऐसे लीडर की जरूरत है जो नवाचारों को सही तरीके से लीड कर सके। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन सबसे अहम है और इसके दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो अपनी जरूरतें समझने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का माइंडसेट समझ सकें और सभी के हित में काम कर सकें।

पीएम मोदी ने दिया गुजरात का उदाहरण

गुजरात का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के समय जब गुजरात अलग हो रहा था तो कहा गया कि गुजरात अलग होकर क्या करेगा। गुजरात के पास न तो कोयला है और न ही खदानें हैं। रबर के अलावा गुजरात में रेगिस्तान ही है। हालांकि, गुजरात के नेताओं के कारण वह देश का नंबर एक राज्य बना और गुजरात मॉडल आदर्श बना। उन्होंने बताया कि गुजरात में हीरे की कोई खान नहीं है, लेकिन दुनिया के 10 में से नौ हीरे किसी न किसी गुजराती के हाथ से होकर ही जाते हैं।

गेम चेंजर हो सकती हैं SOUL संस्थाएं

प्रधानमंत्री ने कहा "भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, और यह गति हर क्षेत्र में तेज हो रही है। इस वृद्धि को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए, हमें विश्व स्तरीय नेताओं की आवश्यकता है। SOUL संस्थाएं इस परिवर्तन में एक गेम-चेंजर हो सकती हैं। इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान सिर्फ एक विकल्प नहीं हैं, बल्कि एक जरूरत हैं। हर क्षेत्र में कौशल की आवश्यकता होती है और नेतृत्व विकास कोई अपवाद नहीं है। इसके लिए नई क्षमताओं की आवश्यकता होती है। हमें वैज्ञानिक रूप से नेतृत्व विकास में तेजी लानी चाहिए, और SOUL इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

पीएम ने कहा, "किसी भी देश को प्रगति करने के लिए न केवल प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता होती है, बल्कि मानव संसाधनों की भी आवश्यकता होती है। 21वीं सदी में, हमें ऐसे संसाधनों की आवश्यकता है जो नवाचार को बढ़ावा दे सकें और कौशल को प्रभावी ढंग से चैनल कर सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-said-in-soul-leadership-conclave-know-why-swami/article-11090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.