प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में PM मोदी बोले- भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है

JAGRAN DESK

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सैंकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारे कारोबारी लंबा संमुद्री सफर कर बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों पर जाते थे। इसी स्मृति में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं। उन्होंने भूवनेश्वर में आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा में कदम-कदम पर हमारे हैरिटेज के दर्शन होते हैं। सैंकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारे कारोबारी लंबा संमुद्री सफर कर बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों पर जाते थे। इसी स्मृति में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है। यही ओडिशा में औली नाम का वो स्थान है जो शांति का बड़ा प्रतीक है। दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बनाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी विरासत का ये वही फल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है, इसलिए ओडिशा की इस धरती पर आपका स्वागत करना मेरे लिए बहुत विशेष हो जाता है।

"प्रशंसा का कारण हमारी सोशल वैल्यू है" 

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदुत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं। जो प्यार मुझे मिलता है वो भूल नहीं सकता। आपका आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है।" पीएम मोदी ने कहा, "बीते 10 वर्षों में दुनिया के हर लीडर से मुलाकात हुई। सभी आप लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं। इसका एक कारण सोशल वैल्यू है। हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी ही नहीं है, बल्कि डेमोक्रेसी हमरी जीवन पद्धति है।"

"हमें डायवर्सिटी सीखनी नहीं पड़ती"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमें डायवर्सिटी सीखनी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही इससे चलता है। हम जहां जाते हैं वहां के नियम, वहां की संस्कृति की रिस्पेक्ट करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की सोसायटी की सेवा करते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है।"

"भारत में डेवलपमेंट के काम अभूतपूर्व"

उन्होंने कहा, "आज का भारत स्पीड से आगे बढ़ रहा है। जिस स्केल पर भारत में डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। सिर्फ 10 साल में भारत ने अपने यहां 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। सिर्फ 10 सालों में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।" 

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वॉइंट पर पहुंचा, सबको गर्व हुआ। आज दुनिया भारत की ताकत देखकर हैरान है। ग्लोबल एनर्जी हो, एविएशन इकोसिस्टम हो, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हो, मेट्रो का विशाल नेटवर्क हो, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हो, भारत की प्रगति की गति सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। वो दिन भी दूर नहीं, जब आप किसी मेड इन इंडिया प्लेन से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में PM मोदी बोले- भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं। उन्होंने भूवनेश्वर में आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा में कदम-कदम पर हमारे हैरिटेज के दर्शन होते हैं। सैंकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारे कारोबारी लंबा संमुद्री सफर कर बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों पर जाते थे। इसी स्मृति में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है। यही ओडिशा में औली नाम का वो स्थान है जो शांति का बड़ा प्रतीक है। दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बनाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी विरासत का ये वही फल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है, इसलिए ओडिशा की इस धरती पर आपका स्वागत करना मेरे लिए बहुत विशेष हो जाता है।

"प्रशंसा का कारण हमारी सोशल वैल्यू है" 

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदुत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं। जो प्यार मुझे मिलता है वो भूल नहीं सकता। आपका आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है।" पीएम मोदी ने कहा, "बीते 10 वर्षों में दुनिया के हर लीडर से मुलाकात हुई। सभी आप लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं। इसका एक कारण सोशल वैल्यू है। हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी ही नहीं है, बल्कि डेमोक्रेसी हमरी जीवन पद्धति है।"

"हमें डायवर्सिटी सीखनी नहीं पड़ती"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमें डायवर्सिटी सीखनी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही इससे चलता है। हम जहां जाते हैं वहां के नियम, वहां की संस्कृति की रिस्पेक्ट करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की सोसायटी की सेवा करते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है।"

"भारत में डेवलपमेंट के काम अभूतपूर्व"

उन्होंने कहा, "आज का भारत स्पीड से आगे बढ़ रहा है। जिस स्केल पर भारत में डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। सिर्फ 10 साल में भारत ने अपने यहां 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। सिर्फ 10 सालों में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।" 

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वॉइंट पर पहुंचा, सबको गर्व हुआ। आज दुनिया भारत की ताकत देखकर हैरान है। ग्लोबल एनर्जी हो, एविएशन इकोसिस्टम हो, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हो, मेट्रो का विशाल नेटवर्क हो, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हो, भारत की प्रगति की गति सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। वो दिन भी दूर नहीं, जब आप किसी मेड इन इंडिया प्लेन से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-said-in-the-pravasi-bharatiya-divas-conference/article-7362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.