भगदड़ के बाद महाकुंभ में अमृत स्नान जारी, CM योगी की लोगों से अपील- जहां हैं वहीं करें स्नान

JAGRAN DESK

महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने के बाद एक बार फिर स्नान जारी हो गया है. साथ ही सभी अखाड़ों के बीच भी स्नान करने की सहमति बन गई है. 13 अखाड़े 11 बजे के बाद स्नान करेंगे. इसी बीच सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि मां गंगा के जिस घाट के आप पास हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें.

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में देर रात भगदड़ मच गई. इसी के बाद अब हालातों पर काबू पा लिया गया है और कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर स्नान शुरू हो गया है. स्थिति अभी नियंत्रण में है. संगम पर स्नान जारी है. श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इसी के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वो संगम जाने के बजाय जहां मौजूद है वहीं स्नान करें.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की. सीएम ने कहा, महाकुंभ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, मां गंगा के जिस घाट के आप पास हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें.

सीएम योगी ने की लोगों से अपील

महाकुंभ में देर रात भगदड़ मचने के बाद एक बार फिर हालातों पर काबू पा लिया गया है और एक बार फिर संगम के सभी घाटों पर स्नान शुरू हो गया है. सीएम योगी ने फिर से स्नान शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा, संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है, किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.

सीएम योगी ने कहा, स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है. उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह किसी भाी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

संगम में शुरू हुआ स्नान

महाकुंभ में भगदड़ मचने की खबर जहां एक तरफ सामने आई है. वहीं, दूसरी तरफ फिर से संगम पर स्नान आरंभ हो गया है और लोग शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं. लोगों के सुबह फिर से स्नान करने की वीडियो सामने आई हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर लोगों ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करना जारी रखा है.

संगम त्रिवेणी में आज (29 जनवरी) स्नान कर रही एक महिला ने बताया कि वो 5 जनवरी से महाकुंभ में मौजूद है. उन्होंने बताया वो दिल्ली से आई है. मैं रोज संगम में ही स्नान करती हूं. आज मैंने संगम में 108 डुबकी लगाई है. साथ ही महिला श्रद्धालु ने कहा, बहुत अच्छा प्रशासन है. कोई दिक्कत नहीं, पुलिस वाले भी बहुत सेवा कर रहे हैं.

“जहां हैं वहीं करें स्नान”

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा है. आज मैंने हजारों लोगों के साथ भगवती गंगा के तट पर स्नान किया है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो संगम घाट पर स्नान करने की जिद न करें. इस समय प्रयागराज में जहां भी गंगा-जमना है वहां आप जहां भी स्नान करेंगे आपको अमृत प्राप्त होगा. आराम से आए, बच्चों का ध्यान रखें. सुरक्षित रहे.

स्वामी रामभद्राचार्य ने भी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा, मैं महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता हूं कि आज प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ आ गई है. इसी संगम जाने की जिद छोड़ दें और अपने-अपने पास वाले घाट पर स्नान करें. सब लोग अपनी सुरक्षा में रहे और एक दूसरे की सुरक्षा करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भगदड़ के बाद महाकुंभ में अमृत स्नान जारी, CM योगी की लोगों से अपील- जहां हैं वहीं करें स्नान

JAGRAN DESK

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में देर रात भगदड़ मच गई. इसी के बाद अब हालातों पर काबू पा लिया गया है और कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर स्नान शुरू हो गया है. स्थिति अभी नियंत्रण में है. संगम पर स्नान जारी है. श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इसी के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वो संगम जाने के बजाय जहां मौजूद है वहीं स्नान करें.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की. सीएम ने कहा, महाकुंभ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, मां गंगा के जिस घाट के आप पास हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें.

सीएम योगी ने की लोगों से अपील

महाकुंभ में देर रात भगदड़ मचने के बाद एक बार फिर हालातों पर काबू पा लिया गया है और एक बार फिर संगम के सभी घाटों पर स्नान शुरू हो गया है. सीएम योगी ने फिर से स्नान शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा, संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है, किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.

सीएम योगी ने कहा, स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है. उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह किसी भाी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

संगम में शुरू हुआ स्नान

महाकुंभ में भगदड़ मचने की खबर जहां एक तरफ सामने आई है. वहीं, दूसरी तरफ फिर से संगम पर स्नान आरंभ हो गया है और लोग शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं. लोगों के सुबह फिर से स्नान करने की वीडियो सामने आई हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर लोगों ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करना जारी रखा है.

संगम त्रिवेणी में आज (29 जनवरी) स्नान कर रही एक महिला ने बताया कि वो 5 जनवरी से महाकुंभ में मौजूद है. उन्होंने बताया वो दिल्ली से आई है. मैं रोज संगम में ही स्नान करती हूं. आज मैंने संगम में 108 डुबकी लगाई है. साथ ही महिला श्रद्धालु ने कहा, बहुत अच्छा प्रशासन है. कोई दिक्कत नहीं, पुलिस वाले भी बहुत सेवा कर रहे हैं.

“जहां हैं वहीं करें स्नान”

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा है. आज मैंने हजारों लोगों के साथ भगवती गंगा के तट पर स्नान किया है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो संगम घाट पर स्नान करने की जिद न करें. इस समय प्रयागराज में जहां भी गंगा-जमना है वहां आप जहां भी स्नान करेंगे आपको अमृत प्राप्त होगा. आराम से आए, बच्चों का ध्यान रखें. सुरक्षित रहे.

स्वामी रामभद्राचार्य ने भी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा, मैं महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता हूं कि आज प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ आ गई है. इसी संगम जाने की जिद छोड़ दें और अपने-अपने पास वाले घाट पर स्नान करें. सब लोग अपनी सुरक्षा में रहे और एक दूसरे की सुरक्षा करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-who-is-taking-an-update-on-mahakumbh-accident/article-8859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.