12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM मोदी, व्हाइट हाउस में खुद डिनर होस्ट करेंगे डोनाल्ड ट्रंप; यह है पूरा कार्यक्रम

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस में ट्रंप की एतिहासिक वापसी के बाद यह पीएम मोदी का पहला अमेरिका दौरा होगा। इससे पहले वह डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि योजना के अनुसार मोदी पेरिस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के 12 फरवरी की शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन उनके और ट्रंप के बीच वार्ता होने की उम्मीद है। इस दौरान ट्रंप खुद पीएम मोदी के डिनर का आयोजन भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम-

  1. पीएम मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक अमेरिकी राजधानी में रुकेंगे।
  2. 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं।
  3. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ट्रंप उनके लिए रात्रिभोज भी दे सकते हैं।
  4. पीएम मोदी अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत के लोगों और अमेरिकी-भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

किन मुद्दों पर होगी बात?

  • व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा।
  • भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस।
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत।
  • AI और तकनीकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी को नया आयाम देना।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली यात्रा

नवंबर में चुनावी जीत के बाद 20 जनवरी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के कुछ ही सप्ताह के भीतर द्विपक्षीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी जाने वाले कुछ विदेशी नेताओं में मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दे चुके हैं। प्रधानमंत्री 10 और 11 फरवरी को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट' में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM मोदी, व्हाइट हाउस में खुद डिनर होस्ट करेंगे डोनाल्ड ट्रंप; यह है पूरा कार्यक्रम

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि योजना के अनुसार मोदी पेरिस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के 12 फरवरी की शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन उनके और ट्रंप के बीच वार्ता होने की उम्मीद है। इस दौरान ट्रंप खुद पीएम मोदी के डिनर का आयोजन भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम-

  1. पीएम मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक अमेरिकी राजधानी में रुकेंगे।
  2. 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं।
  3. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ट्रंप उनके लिए रात्रिभोज भी दे सकते हैं।
  4. पीएम मोदी अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत के लोगों और अमेरिकी-भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

किन मुद्दों पर होगी बात?

  • व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा।
  • भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस।
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत।
  • AI और तकनीकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी को नया आयाम देना।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली यात्रा

नवंबर में चुनावी जीत के बाद 20 जनवरी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के कुछ ही सप्ताह के भीतर द्विपक्षीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी जाने वाले कुछ विदेशी नेताओं में मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दे चुके हैं। प्रधानमंत्री 10 और 11 फरवरी को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट' में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-will-go-to-america-on-february-12-donald/article-9389

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.