पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे, थोड़ी देर में करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. वह आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. खबर है कि इस दौरान दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं.

LIVE FEED

7:52 AM, 13 Feb 2025 (IST)

ब्लेयर हाउस में अमेरिकी ध्वज की जगह भारतीय ध्वज लगाया गया

पीएम मोदी के आगमन से पहले ब्लेयर हाउस में अमेरिकी ध्वज की जगह भारतीय ध्वज लगाया गया. आज सुबह वाशिंगटन पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान ब्लेयर हाउस में ठहरे हैं.

7:24 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस पहुंचे, भारतीय समुदाय से मिले

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस पहुंचे. वहां एकत्र भारतीय समुदाय का अभिवादन स्वीकार किया. काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग वहां उनके स्वागत में पहुंचे थे. इनमें से कुछ लोग भारत माता की जय और मोदी- मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं.

7:16 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भेंट की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उन्हें नियुक्ति पर बधाई दी. भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.'

7:00 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी गेस्ट हाउस ब्लेयर में ठहरेंगे, इसे भारतीय ध्वज से सजाया गया

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे. ये व्हाइट हाउस आने वाले वीवीआईपी के लिए ऐतिहासिक अतिथि आवास है. ब्लेयर हाउस 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में स्थित है. यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित है. ये बहुत ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस है. ब्लेयर हाउस में राष्ट्रपति, राजघराने और विश्व नेताओं की मेजबानी होती है. इसे 'दुनिया का सबसे विशिष्ट होटल' का उपनाम मिला है. यह अमेरिकी आतिथ्य और कूटनीति का प्रतीक भी है. ये एक ऐसी जगह है जहां रिश्ते बनते हैं और इतिहास रचा जाता है. यह व्हाइट हाउस का 70,000 वर्ग फुट का आलीशान गेस्ट हाउस है. यहां 14 गेस्ट बेडरूम, 35 बाथरूम, तीन डायनिंग हॉल और एक पूरी तरह सुसज्जित ब्यूटी सैलून सहित 119 कमरे हैं. ब्लेयर हाउस में मेहमानों को फाइव स्टार होटल से भी अधिक सुखद अनुभव होता है. यहां प्राचीन फर्नीचर, ललित कला और अनगिनत ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए ब्लेयर हाउस को भारतीय ध्वज से सजाया गया है.

6:49 AM, 13 Feb 2025 (IST)

खराब मौसम के बावजूद पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे प्रवासी भारतीय

वाशिंगटन में ब्लेयर हाउस के बाहर भारतीय प्रवासियों की भीड़ देखी जा रही है. खराब मौसम के बावजूद वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं. इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने एनआई से कहा, 'हम अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे, थोड़ी देर में करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. वह आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. खबर है कि इस दौरान दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं.

LIVE FEED

7:52 AM, 13 Feb 2025 (IST)

ब्लेयर हाउस में अमेरिकी ध्वज की जगह भारतीय ध्वज लगाया गया

पीएम मोदी के आगमन से पहले ब्लेयर हाउस में अमेरिकी ध्वज की जगह भारतीय ध्वज लगाया गया. आज सुबह वाशिंगटन पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान ब्लेयर हाउस में ठहरे हैं.

7:24 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस पहुंचे, भारतीय समुदाय से मिले

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस पहुंचे. वहां एकत्र भारतीय समुदाय का अभिवादन स्वीकार किया. काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग वहां उनके स्वागत में पहुंचे थे. इनमें से कुछ लोग भारत माता की जय और मोदी- मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं.

7:16 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भेंट की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उन्हें नियुक्ति पर बधाई दी. भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.'

7:00 AM, 13 Feb 2025 (IST)

पीएम मोदी गेस्ट हाउस ब्लेयर में ठहरेंगे, इसे भारतीय ध्वज से सजाया गया

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे. ये व्हाइट हाउस आने वाले वीवीआईपी के लिए ऐतिहासिक अतिथि आवास है. ब्लेयर हाउस 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में स्थित है. यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित है. ये बहुत ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस है. ब्लेयर हाउस में राष्ट्रपति, राजघराने और विश्व नेताओं की मेजबानी होती है. इसे 'दुनिया का सबसे विशिष्ट होटल' का उपनाम मिला है. यह अमेरिकी आतिथ्य और कूटनीति का प्रतीक भी है. ये एक ऐसी जगह है जहां रिश्ते बनते हैं और इतिहास रचा जाता है. यह व्हाइट हाउस का 70,000 वर्ग फुट का आलीशान गेस्ट हाउस है. यहां 14 गेस्ट बेडरूम, 35 बाथरूम, तीन डायनिंग हॉल और एक पूरी तरह सुसज्जित ब्यूटी सैलून सहित 119 कमरे हैं. ब्लेयर हाउस में मेहमानों को फाइव स्टार होटल से भी अधिक सुखद अनुभव होता है. यहां प्राचीन फर्नीचर, ललित कला और अनगिनत ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए ब्लेयर हाउस को भारतीय ध्वज से सजाया गया है.

6:49 AM, 13 Feb 2025 (IST)

खराब मौसम के बावजूद पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे प्रवासी भारतीय

वाशिंगटन में ब्लेयर हाउस के बाहर भारतीय प्रवासियों की भीड़ देखी जा रही है. खराब मौसम के बावजूद वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं. इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने एनआई से कहा, 'हम अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.'

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pm-modi-will-meet-president-trump-in-a-short-time/article-10131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.