- Hindi News
- देश विदेश
- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज से संसद में चर्चा, कल लोकसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज से संसद में चर्चा, कल लोकसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी
JAGRAN DESK
संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके अलावा वक्फ संशोधन बिल पर BJP सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) रिपोर्ट और उससे जुड़े साक्ष्य पेश करेगी. संसद से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
LIVE NEWS & UPDATES
- 03 Feb 2025 10:13 AM (IST)
कांग्रेस की तरफ से ये नेता होंगे वक्ता
कांग्रेस ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अपने वक्ताओं की सूची जारी की है. जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमन सिंह, मणिपुर से सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम, और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम शामिल है.
- 03 Feb 2025 10:02 AM (IST)
निर्मला सीतारमण ने किया था बजट पेश
शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था. जिसमें मीडिल क्लास को टैक्स में बड़ी राहत दी गई. इसके अलावा बिहार के लिए कई विकास परियोजनाओं का ऐलान किया गया था.
- 03 Feb 2025 09:58 AM (IST)
वक्फ संशोधन पर JPC की रिपोर्ट आज होगी पेश
संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट पेश की जाएगी. BJP सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली कमेटी रिपोर्ट और उससे जुड़े सबूत संसद में पेश करेगी.
- 03 Feb 2025 09:57 AM (IST)
बिधूड़ी करेंगे धन्यवाद प्रस्ताव पेश
बीजेपी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुना है. बिहार के पटना साहिब से पार्टी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रस्ताव का समर्थन करेंगे.
संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ. वहीं दूसरे दिन यानी 1 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. संसद में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. आज यानी कि 4 फरवरी को सोमवार से संसद सत्र का जो हफ्ता शुरू हो रहा है, उसके काफी हंगामेदार रहने की आशंका है. सोमवार को वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) अपनी रिपोर्ट और उससे जुड़े साक्ष्य संसद में पेश करेगी. इसको लेकर संसद में विरोध और हंगामा देखने को मिल सकता है. हर साल बजट सत्र के पहले भाग में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है.संसद से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Published On - Feb 03,2025 9:56 AM
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए