इजरायल में एक के बाद एक कई बसों में हुए धमाके, पुलिस ने कहा 'सतर्क रहें लोग'

JAGRAN DESK

इजरायल की पुलिस ने कहा कि बत्त याम शहर में कई बसों में विस्फोट हुए हैं। पुलिस ने इसे संदिग्ध आतंकी हमला बताया है। पुलिस ने कहा है कि वह बसों में हुए विस्फोट की जांच कर रही है।

इजरायल में एक के बाद एक कई बसों में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इसे एक संभावित आतंकवादी हमला बताया है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। जांच के दौरान दो अन्य बसों पर अतिरिक्त विस्फोटक पाए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने एक बयान में कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट में यह आतंकवादी हमला प्रतीत होता है। बत्त याम में अलग-अलग स्थानों पर कई बसों में विस्फोट होने की सूचना मिली है।" यह घटना उस समय हुई जब हमास ने गाजा से चार इजरायली बंधकों के शव वापस किए थे। बयान में कहा गया है कि संदिग्धों की तलाश के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

बसों में पाए गए विस्फोटक

पुलिस प्रवक्ता आसी अहरोनी ने बताया कि दो अन्य बसों पर भी विस्फोटक पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बमों में टाइमिंग डिवाइस लगी थे। पुलिस प्रवक्ता हैम सार्ग्रॉफ ने बताया कि इस बात की जांच जारी है कि क्या एक अकेले शखेस ने विभिन्न बसों में विस्फोटक लगाए थे या कई अपराधी इसमें शामिल थे। बत्त याम के मेयर ने बताया कि इन धमाकों में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

इजरायल बसों में हुए धमाके

पीएम नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने केंद्रीय इजरायल में बसों पर हुए धमाकों के बाद एक सुरक्षा बैठक बुलाई है। नेतन्याहू को उनके सैन्य सचिव इन विस्फोटों के बारे में लगातार अपडेट दे रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

इजरायल में एक के बाद एक कई बसों में हुए धमाके, पुलिस ने कहा 'सतर्क रहें लोग'

JAGRAN DESK

इजरायल में एक के बाद एक कई बसों में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इसे एक संभावित आतंकवादी हमला बताया है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। जांच के दौरान दो अन्य बसों पर अतिरिक्त विस्फोटक पाए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने एक बयान में कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट में यह आतंकवादी हमला प्रतीत होता है। बत्त याम में अलग-अलग स्थानों पर कई बसों में विस्फोट होने की सूचना मिली है।" यह घटना उस समय हुई जब हमास ने गाजा से चार इजरायली बंधकों के शव वापस किए थे। बयान में कहा गया है कि संदिग्धों की तलाश के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

बसों में पाए गए विस्फोटक

पुलिस प्रवक्ता आसी अहरोनी ने बताया कि दो अन्य बसों पर भी विस्फोटक पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बमों में टाइमिंग डिवाइस लगी थे। पुलिस प्रवक्ता हैम सार्ग्रॉफ ने बताया कि इस बात की जांच जारी है कि क्या एक अकेले शखेस ने विभिन्न बसों में विस्फोटक लगाए थे या कई अपराधी इसमें शामिल थे। बत्त याम के मेयर ने बताया कि इन धमाकों में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

इजरायल बसों में हुए धमाके

पीएम नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने केंद्रीय इजरायल में बसों पर हुए धमाकों के बाद एक सुरक्षा बैठक बुलाई है। नेतन्याहू को उनके सैन्य सचिव इन विस्फोटों के बारे में लगातार अपडेट दे रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/police-blasts-in-several-buses-in-israel-police-said-people/article-11025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.