संभल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

JAGRAN DESK

शुक्रवार को संभल जिला हाई अलर्ट पर है और क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती हो रखी है। गुरुवार को पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया है। आइए जानते हैं संभल से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस लाइव ब्लॉग में।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते हफ्ते जिले की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान बड़े स्तर हिंसा भड़क गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना के बाद से ही संभल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। इस हिंसा में शामिल करीब 28 लोगों को पकड़ा जा चुका है और बड़ी संख्या में आरोपी फरार भी चल रहे हैं। इस बीच शुक्रवारप को एक बार फिर से संभल हाई अलर्ट पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जुमे की नमाज का दिन है और आज ही मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट भी सामने आने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं संभल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट.....

Live updates : Sambhal Live:

12:27 PM 

  • मुस्लिम पक्ष को चुनौती देने का अधिकार- SC

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को निचली अदालत के फैसले को ऊपर की अदालत में चुनौती देने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगा सकता है।

    12:26 PM 

    निचली अदालत कोई कार्रवाई नहीं करें- SC

    सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि इस मामले में निचली अदालत कोई कार्रवाई नहीं करें। CJI ने कहा कि मस्जिद कमिटी अपना जवाब दाखिल करें।

    12:25 PM 

    निचली अदालत के फैसले पर रोक की मांग

    मुस्लिम पक्ष ने निचली अदालत के फैसले पर तुंरत रोक लगाने की मांग की है। CJI जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच कर रही है मामले पर सुनवाई।  याचिका में कहा गया है कि ये असाधारण मामला है इसलिए अदालत इस मामले पर असाधारण कदम उठाते हुए निचली अदालत के फैसले पर तत्काल रोक लगाए।

    12:25 PM 

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

    संभल मस्जिद विवाद मामले पर शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत के सर्वे के आदेश को दी है सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।

    12:07 PM 

    पथराव क्यों हो रहा है- जयंत सिंह चौधरी

    संभल में हुई घटना पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा- "सुप्रीम कोर्ट को फैसला करना चाहिए। मुझे लगता है कि पूजा स्थल अधिनियम की अपनी पवित्रता है और अयोध्या फैसले और सुप्रीम कोर्ट ने भी कुछ रास्ते तय किए हैं। इसलिए अब यह सुप्रीम पर निर्भर है। कोर्ट उस पर दिशानिर्देश बनाएगा। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। भीड़ क्यों बनाई जा रही है? पथराव क्यों हो रहा है?''

    12:06 PM 

    अब कोई अन्य सर्वेक्षण नहीं होगा- मस्जिद कमेटी के वकील

    संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील शकील अहमद वसीम ने कहा- "हम मस्जिद की ओर से अदालत में पेश हुए और अनुरोध किया कि मामले से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां हमें दी जाएं और अदालत ने वही आदेश दिया। सर्वेक्षण रिपोर्ट आज प्रस्तुत नहीं की गई। सर्वेक्षण टीम ने रिपोर्ट सौंपने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। अब कोई अन्य सर्वेक्षण (मस्जिद का) नहीं होगा।''

    11:41 AM 

    मुसलमानों के मन में असुरक्षा का भावना बढ़ी- मौलाना खालिद रशीद

    एआईएमपीएलबी  के मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि ''हम सभी ने संभल की घटना की निंदा की है और जिस तरह से अदालतें विभिन्न मस्जिदों के सर्वेक्षण के आदेश दे रही हैं। मुसलमानों के मन में असुरक्षा का भावना बढ़ी है, खासकर मस्जिदों को लेकर। हमने मुस्लिम समुदायों और पार्टियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मैं मुसलमानों से फिर अपील करता हूं कि हमें संविधान में विश्वास रखना चाहिए।

    11:26 AM 

    8 जनवरी को अगली सुनवाई

    यूपी के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद मामले में 8 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

    11:14 AM 

    आज कोर्ट में पेश नहीं की जाएगी रिपोर्ट

    शाही जामा मस्जिद को मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका के कोर्ट कमिश्नर का बड़ा बयान। आज कोर्ट में पेश नहीं की जाएगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई के लिए की जाएगी अपील।

    11:09 AM 

    पांच जिलों में अलर्ट पर पुलिस

    मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल में सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में सतर्कता बरती जा रही है।

    11:09 AM 

    क्या है याचिका में मांग

    याचिका में मांग की गई है कि ⁠निचली अदालत के फैसले पर तुंरत रोक लगाई जाए। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में एक पक्ष शाही जामा मस्जिद का प्रबंधन है, जबकि दूसरा पक्ष हरि शंकर जैन का है। 

    10:53 AM 

    ASI के वकील का आया जवाब

    एएसआई टीम द्वारा आज जिला अदालत में शाही जामा मस्जिद की सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। इससे पहले भारत सरकार और ASI का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु कुमार शर्मा ने कहा- "हम आज अदालत में अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं।"

    10:52 AM 

    सुप्रीम कोर्ट में भी शुक्रवार को सुनवाई

    संभल मामले पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। संभल की शाही मस्जिद की प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।  इस मामले की सुनवाई CJI की अगुवाई वाली बेंच दोपहर 11:30-12 बजे के आसपास या उसके बाद कर सकती है।

    10:50 AM 

    ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

    जुमे की नमाज से पहले संभल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नमाज से पहले यूपी के संभल में ड्रोन कैमरे और सुरक्षा बल तैनात हैं।

    10:48 AM 

    नमाज शांतिपूर्वक होगी- डीआइजी मुनिराज

    मुरादाबाद रेंज के डीआइजी मुनिराज जी ने कहा- "शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्वक होगी और इसके लिए हमने सभी इंतजाम किए हैं। 3 स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। पीएससी, आरएएफ भी तैनात की गई है।"

    10:47 AM 

    डीएम, एसपी और सीओ को हटाया जाए- रामगोपाल यादव

    संभल हिंसा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा- "मुद्दा ये है कि क्या पीड़ित पक्ष अपना बयान दे पाएगा? संभल में अधिकारियों द्वारा इतना डर ​​फैलाया जा रहा है। जब तक ये वर्तमान में तैनात अधिकारी हैं, संभल में लोग बयान देने के लिए घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। बेहतर होगा कि डीएम, एसपी और सीओ को हटा दिया जाए।''

    10:46 AM 

    शांति के लिए प्रार्थना करें- एसटी हसन

    संभल की घटना पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा- "अफवाहों पर भी नियंत्रण होना चाहिए। पूरे मुरादाबाद में अफवाह है कि संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी बल्कि कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी जाएगी। घबराने की जरूरत नहीं है, मस्जिद जाएं, नमाज अदा करें और शांति के लिए प्रार्थना करें।" 

    10:33 AM 

    सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा होंने अध्यक्ष

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनहित में और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें कहा गया कि जांच आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा करेंगे और अन्य सदस्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद कुमार जैन शामिल हैं। 

    10:32 AM 

    न्यायिक जांच आयोग का गठन

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। 

    10:30 AM 

    आज सर्वेक्षण के मामले में सुनवाई

    संभल के चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के मामले में सुनवाई होनी है। सर्वेक्षण रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जानी है जिसे लेकर मुस्लिम और हिंदू पक्ष के वकीलों ने तैयारी पूरी कर ली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/police-deployed-at-every-nook-and-corner-in-sambhal-hearing/article-4431

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.