पुलिस वालों ने कार पर ‘POLICE’ लिखा तो खैर नहीं… होगी सख्त कार्रवाई

JAGRAN DESK

कर्नाटक सरकार ने पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों पर 'पुलिस' लिखने पर रोक लगा दी है. 2022 के एक सरकारी आदेश का हवाला देते हुए गृह मंत्री ने बताया कि यह कदम जनता में भ्रम से बचने और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कर्नाटक सरकार ने पुलिस महकमे की गाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक, अब राज्य के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर ‘पुलिस’ नहीं लिखवा पाएंगे. अगर किसी की गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ पाया गया तो कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉक्टर जी. परमेश्वर ने बताया कि इस फैसले के संबंध में 2022 में एक सरकारी आदेश जारी किया गया था. इसके तहत स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने निजी वाहन पर पुलिस नहीं लिख सकता. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से जुड़े किसी भी व्यक्ति को अपने निजी वाहन पर पुलिस लिखने की अनुमति नहीं है. अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

श्रवणबेलगोला के विधायक बालकृष्ण सीएन ने विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठाया था. उन्होंने सरकार से पूछा था कि क्या पुलिसकर्मियों द्वारा अपने निजी वाहनों पर पुलिस लिखवाने की घटनाएं सरकार के संज्ञान में आई हैं? अगर हां, तो इस पर सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है?

इस पर जी.परमेश्वर ने अपने लिखित जवाब में बताया कि सरकार को इस बारे में जानकारी है. कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी वाहनों पर पुलिस लिखवाकर चल रहे हैं. उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2022 के सरकार के आदेश के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आम जनता और पुलिस के बीच किसी तरह का भ्रम न हो और कानून का सही तरीके से पालन किया जा सके. सरकार का यह कदम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन में रखने के लिए उठाया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस वालों ने कार पर ‘POLICE’ लिखा तो खैर नहीं… होगी सख्त कार्रवाई

JAGRAN DESK

कर्नाटक सरकार ने पुलिस महकमे की गाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक, अब राज्य के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर ‘पुलिस’ नहीं लिखवा पाएंगे. अगर किसी की गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ पाया गया तो कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉक्टर जी. परमेश्वर ने बताया कि इस फैसले के संबंध में 2022 में एक सरकारी आदेश जारी किया गया था. इसके तहत स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने निजी वाहन पर पुलिस नहीं लिख सकता. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से जुड़े किसी भी व्यक्ति को अपने निजी वाहन पर पुलिस लिखने की अनुमति नहीं है. अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

श्रवणबेलगोला के विधायक बालकृष्ण सीएन ने विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठाया था. उन्होंने सरकार से पूछा था कि क्या पुलिसकर्मियों द्वारा अपने निजी वाहनों पर पुलिस लिखवाने की घटनाएं सरकार के संज्ञान में आई हैं? अगर हां, तो इस पर सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है?

इस पर जी.परमेश्वर ने अपने लिखित जवाब में बताया कि सरकार को इस बारे में जानकारी है. कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी वाहनों पर पुलिस लिखवाकर चल रहे हैं. उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2022 के सरकार के आदेश के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आम जनता और पुलिस के बीच किसी तरह का भ्रम न हो और कानून का सही तरीके से पालन किया जा सके. सरकार का यह कदम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन में रखने के लिए उठाया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/policemen-wrote-police-on-the-car-no-good-action-will/article-13556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.