प्रयागराज महाकुंभ पर्व का 11वां दिन आज, सुबह से लाखों लोग कर चुके त्रिवेणी में स्नान

Dharm Desk

प्रयागराज महाकुंभ का आज 11वां दिन है और सुबह के कुछ ही घंटों में लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी से लेकर अब तक संगम में 10 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर्व का आज 11वां दिन है और संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से लाखों कल्पवासी त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और इस संख्या के काफी आगे तक जाने का अनुमान है। विशेष रूप से मौनी अमावस्या को होने वाले दूसरे अमृत स्नान के मौके पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद जताई जा रही है। महाकुंभ में न सिर्फ भारत के, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सनातन धर्म के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

हजारों विदेशी श्रद्धालुओं कर चुके हैं संगम में स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच विदेशी साधु-संतों के शिविरों और अखाड़ों में भी ध्यान और साधना का माहौल बना हुआ है। अब तक 20 देशों के 10,000 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ का यह धार्मिक आयोजन न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आस्था और भक्ति की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। संगम की रेती पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिख रहा है, जहां लाखों लोग एक साथ डुबकी लगा रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।

Mahakumbh 2025, Prayagraj, Kumbh Mela, Yogi Adityanath

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों संग संगम में स्नान किया।

बुधवार को योगी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और फिर गंगा आरती की। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर सवाल उठाए हैं, जबकि उनकी ही पार्टी की विधायक पूजा पाल ने योगी सरकार की तैयारियों को सराहा है और इसे आस्था से जुड़ा हुआ मामला बताया है।

भाग्यश्री ने भी परिवार संग संगम में किया स्नान

महाकुंभ के इस विशाल आयोजन में फिल्मी सितारे भी अपनी आस्था व्यक्त करने पहुंचे हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने परिवार के साथ संगम में स्नान किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी महाकुंभ पर्व में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे और निरंजनी अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लिया। बता दें कि संगम क्षेत्र में चल रहे भंडारों में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं को भोजन दिया जा रहा है, जिसमें इस्कॉन जैसे बड़े संगठन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज महाकुंभ पर्व का 11वां दिन आज, सुबह से लाखों लोग कर चुके त्रिवेणी में स्नान

Dharm Desk

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर्व का आज 11वां दिन है और संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से लाखों कल्पवासी त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और इस संख्या के काफी आगे तक जाने का अनुमान है। विशेष रूप से मौनी अमावस्या को होने वाले दूसरे अमृत स्नान के मौके पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद जताई जा रही है। महाकुंभ में न सिर्फ भारत के, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सनातन धर्म के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

हजारों विदेशी श्रद्धालुओं कर चुके हैं संगम में स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच विदेशी साधु-संतों के शिविरों और अखाड़ों में भी ध्यान और साधना का माहौल बना हुआ है। अब तक 20 देशों के 10,000 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ का यह धार्मिक आयोजन न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आस्था और भक्ति की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। संगम की रेती पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिख रहा है, जहां लाखों लोग एक साथ डुबकी लगा रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।

Mahakumbh 2025, Prayagraj, Kumbh Mela, Yogi Adityanath

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों संग संगम में स्नान किया।

बुधवार को योगी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और फिर गंगा आरती की। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर सवाल उठाए हैं, जबकि उनकी ही पार्टी की विधायक पूजा पाल ने योगी सरकार की तैयारियों को सराहा है और इसे आस्था से जुड़ा हुआ मामला बताया है।

भाग्यश्री ने भी परिवार संग संगम में किया स्नान

महाकुंभ के इस विशाल आयोजन में फिल्मी सितारे भी अपनी आस्था व्यक्त करने पहुंचे हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने परिवार के साथ संगम में स्नान किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी महाकुंभ पर्व में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे और निरंजनी अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लिया। बता दें कि संगम क्षेत्र में चल रहे भंडारों में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं को भोजन दिया जा रहा है, जिसमें इस्कॉन जैसे बड़े संगठन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/prayagraj-11th-day-of-mahakumbh-festival-lakhs-of-people-have/article-8283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.