प्रयागराज रेल मंडल ने चलाई 700 से अधिक ट्रेनें, 20 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

JAGRAN DESK

श्रद्धालुओं के बेहतर आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मंडल 700 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया, जिसमें 20 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया.

आस्था के महापर्व महाकुम्भ के सबसे अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मौनी अमावस्या पर्व के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में आने का क्रम जारी रहा। पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। करोड़ों की संख्या श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने पिछले दो दिनों में रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए होल्डिंग एरिया और कलर कोडेड आश्रय स्थलों के माध्यमों से तीर्थयात्रियों सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।  
 
 श्रद्धालुओं को प्रयागराज रेलवे ने पहुंचाया गंतव्य स्टेशन 
मौनी अमावस्या का पर्व महाकुम्भ का सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। परंपरा अनुसार इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज आते हैं। महाकुम्भ 2025 के मौनी अमावस्या पर्व पर रिकार्ड 8 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। यही नहीं पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में सुरक्षित आवागमन के लिये प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकार्ड मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनों का संचालन किया। पर्व के दिन 29 जनवरी को शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। पर्व के दूसरे दिन 30 जनवरी को भी लगभग 175 स्पेशल ट्रेनों के साथ 300 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। पिछले दो दिनों में प्रयागराज रेल मण्डल ने 20 लाख से अधिक लोंगो को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया।
 
 प्रयागराज के सभी स्टेशनों से 700 से अधिक ट्रेनों किया गया संचालन 
प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व और उसके दूसरे दिन मिलाकर लगभग 700 से अधिक नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इनमें से सर्वाधिक ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से हुआ, इसके अलावा एनसीआर के नैनी, छिवकी, सूबेदारंगज, एन आर के प्रयाग, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग और झूंसी स्टेशनों से भी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके साथ ही रेवले स्टेशन परिसर में सफल भीड़ प्रबंधन के लिये पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप तीर्थ यात्रियों को होल्डिंग एरिया, कलर कोडेड आश्रय स्थलों और कलर टिकट के जरियों दिशावार उनकी ट्रेनों तक पहुंचाया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जरूरी स्वास्थ्य, पीने के पानी, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पंहुचाया गया। पर्व के दिन रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी कंट्रोल रूम और वॉच टॉवर से भीड़ प्रबंधन की निगरानी और संचालन करते रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज रेल मंडल ने चलाई 700 से अधिक ट्रेनें, 20 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

JAGRAN DESK

आस्था के महापर्व महाकुम्भ के सबसे अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मौनी अमावस्या पर्व के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में आने का क्रम जारी रहा। पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। करोड़ों की संख्या श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने पिछले दो दिनों में रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए होल्डिंग एरिया और कलर कोडेड आश्रय स्थलों के माध्यमों से तीर्थयात्रियों सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।  
 
 श्रद्धालुओं को प्रयागराज रेलवे ने पहुंचाया गंतव्य स्टेशन 
मौनी अमावस्या का पर्व महाकुम्भ का सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। परंपरा अनुसार इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज आते हैं। महाकुम्भ 2025 के मौनी अमावस्या पर्व पर रिकार्ड 8 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। यही नहीं पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में सुरक्षित आवागमन के लिये प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकार्ड मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनों का संचालन किया। पर्व के दिन 29 जनवरी को शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। पर्व के दूसरे दिन 30 जनवरी को भी लगभग 175 स्पेशल ट्रेनों के साथ 300 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। पिछले दो दिनों में प्रयागराज रेल मण्डल ने 20 लाख से अधिक लोंगो को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया।
 
 प्रयागराज के सभी स्टेशनों से 700 से अधिक ट्रेनों किया गया संचालन 
प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व और उसके दूसरे दिन मिलाकर लगभग 700 से अधिक नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इनमें से सर्वाधिक ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से हुआ, इसके अलावा एनसीआर के नैनी, छिवकी, सूबेदारंगज, एन आर के प्रयाग, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग और झूंसी स्टेशनों से भी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके साथ ही रेवले स्टेशन परिसर में सफल भीड़ प्रबंधन के लिये पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप तीर्थ यात्रियों को होल्डिंग एरिया, कलर कोडेड आश्रय स्थलों और कलर टिकट के जरियों दिशावार उनकी ट्रेनों तक पहुंचाया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जरूरी स्वास्थ्य, पीने के पानी, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पंहुचाया गया। पर्व के दिन रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी कंट्रोल रूम और वॉच टॉवर से भीड़ प्रबंधन की निगरानी और संचालन करते रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/prayagraj-railway-division-drives-more-than-700-trains-to-the/article-9102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.