लंदन से दोगुना हुआ प्रयागराज का किराया, सरकार ने बुलाई मीटिंग

JAGRAN DESK

29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने प्रयागराज की टिकट का किराया कई गुना बढ़ा दिया है। बताते चलें कि आमतौर पर दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट 10 से 15 हजार रुपये की पड़ती है।

144 साल बाद लगे प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अभी तक 12 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, 13 जनवरी को शुरू हुए और 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में रोजाना करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। जिन लोगों को बस और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है, वे लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए फ्लाइट से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में एयरलाइन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। प्रयागराज के किराये को लेकर डीजीसीए के साथ-साथ सरकार भी हैरान है। सरकार ने प्रयागराज की फ्लाइट टिकट को ध्यान में रखते हुए एक अहम मीटिंग बुलाई है।

50 से 60 हजार रुपये तक पहुंची फ्लाइट टिकट की कीमत

29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने प्रयागराज की टिकट का किराया कई गुना बढ़ा दिया है। बताते चलें कि आमतौर पर दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट 10 से 15 हजार रुपये की पड़ती है। जबकि मुंबई से प्रयागराज का किराया भी लगभग इतना ही पड़ता है। लेकिन शाही स्नान की तारीखों के लिए प्रयागराज जाने का किराया 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

लंदन की फ्लाइट से भी काफी महंगी हुई टिकट की कीमत

3 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट की टिकट 50,000 रुपये में मिल रही है तो मुंबई से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमत 50,000 से 60,000 रुपये के बीच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 फरवरी को दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट का किराया 30,000 से 37,000 रुपये है। दिल्ली से प्रयागराज का एयर डिस्टैंस करीब 578 किमी है जबकि दिल्ली और लंदन की दूरी करीब 6744 किमी है। 3 फरवरी को ही दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट का किराया 24 से 25 हजार रुपये के आसपास है। दिल्ली से सिंगापुर का एयर डिस्टैंस 4155 किमी है।

सरकार ने बुलाई अहम मीटिंग

प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट का किराया जानकर डीजीसीए के साथ-साथ सरकार भी हैरान है। जहां एक तरफ डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से उचित किराया लेने की अपील की है तो वहीं दूसरी ओर, सरकार ने इस पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए एक अहम मीटिंग बुलाई है। बताते चलें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर जबरदस्त डिमांड की वजह से कई एक्स्ट्रा फ्लाइट्स अरेंज की गई हैं। डीजीसीए ने हाल ही में प्रयागराज के लिए 81 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स को मंजूरी दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

लंदन से दोगुना हुआ प्रयागराज का किराया, सरकार ने बुलाई मीटिंग

JAGRAN DESK

144 साल बाद लगे प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अभी तक 12 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, 13 जनवरी को शुरू हुए और 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में रोजाना करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। जिन लोगों को बस और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है, वे लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए फ्लाइट से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में एयरलाइन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। प्रयागराज के किराये को लेकर डीजीसीए के साथ-साथ सरकार भी हैरान है। सरकार ने प्रयागराज की फ्लाइट टिकट को ध्यान में रखते हुए एक अहम मीटिंग बुलाई है।

50 से 60 हजार रुपये तक पहुंची फ्लाइट टिकट की कीमत

29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने प्रयागराज की टिकट का किराया कई गुना बढ़ा दिया है। बताते चलें कि आमतौर पर दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट 10 से 15 हजार रुपये की पड़ती है। जबकि मुंबई से प्रयागराज का किराया भी लगभग इतना ही पड़ता है। लेकिन शाही स्नान की तारीखों के लिए प्रयागराज जाने का किराया 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

लंदन की फ्लाइट से भी काफी महंगी हुई टिकट की कीमत

3 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट की टिकट 50,000 रुपये में मिल रही है तो मुंबई से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमत 50,000 से 60,000 रुपये के बीच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 फरवरी को दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट का किराया 30,000 से 37,000 रुपये है। दिल्ली से प्रयागराज का एयर डिस्टैंस करीब 578 किमी है जबकि दिल्ली और लंदन की दूरी करीब 6744 किमी है। 3 फरवरी को ही दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट का किराया 24 से 25 हजार रुपये के आसपास है। दिल्ली से सिंगापुर का एयर डिस्टैंस 4155 किमी है।

सरकार ने बुलाई अहम मीटिंग

प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट का किराया जानकर डीजीसीए के साथ-साथ सरकार भी हैरान है। जहां एक तरफ डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से उचित किराया लेने की अपील की है तो वहीं दूसरी ओर, सरकार ने इस पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए एक अहम मीटिंग बुलाई है। बताते चलें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर जबरदस्त डिमांड की वजह से कई एक्स्ट्रा फ्लाइट्स अरेंज की गई हैं। डीजीसीए ने हाल ही में प्रयागराज के लिए 81 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स को मंजूरी दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/prayagrajs-fare-doubled-from-london-government-convened-meeting/article-8710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.