पंजाब: मोहाली में इमारत ढहने से एक युवती की मौत, राहत- बचाव कार्य जारी, मामला दर्ज

JAGRAN DESK

पंजाब के मोहाली में एक बहुमंजिला इमारत ढ़हने की घटना सामने आई है. राहत-बचाव अभियान जारी है.

मोहाली के सोहाना गांव में एक बहुमंजिला इमारतअचानक गिर गई. यह हादसा गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना साहिब से लौंद्रन रोड पर हुआ. इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव अभियान में जुटी है. पुलिस ने इमारत मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

अधिकारियों के अनुसार चार मंजिला इमारत ढहने के हादसे में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती मौत हो गई. शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने कहा कि पुलिस ने इमारत के मालिकों परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

    कैसे हुआ हादसा?

    बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इस बिल्डिंग के साथ ही दूसरी बिल्डिंग में भी खुदाई का काम चल रहा था. इसके चलते यह हादसा हुआ. बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई. खबर है कि जिस समय बिल्डिंग गिरी, उस समय भी जिम खुला हुआ था. मलबे से एक शव मिलने की खबर है. मलबा हटाया जा रहा है और पुलिस अधिकारी भी मौके पर हैं.

      सीएम ने जताया दुख

      बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं और प्रार्थना करता हूं कि कोई जनहानि न हो. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. इस बीच उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की.

        एनडीआरएफ का बयान

        एनडीआरएफ कर्मचारी ने बताया कि अभी तक एक लड़की को बचाया गया है. उसकी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि डॉक्टर ही उसके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बता सकते हैं. लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी है कि अब बचाव कार्य के लिए सेना भी मौके पर पहुंच गई.

        प्रशासन पर उठे सवाल

        मोहाली में हुए हादसे के बाद प्रशासन पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने कहा कि इस बारे में प्रशासन से कदम उठाने के लिए अनुराध किया गया था. मोहाली निवासियों ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों का नक्शा कैसे पास होता है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस हादसे की वजह क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इसके साथ ही यह देखना भी बेहद अहम होगा कि इस हादसे के आरोपियों पर क्या कार्रवाई होगी?

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

        पंजाब: मोहाली में इमारत ढहने से एक युवती की मौत, राहत- बचाव कार्य जारी, मामला दर्ज

        JAGRAN DESK

        मोहाली के सोहाना गांव में एक बहुमंजिला इमारतअचानक गिर गई. यह हादसा गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना साहिब से लौंद्रन रोड पर हुआ. इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव अभियान में जुटी है. पुलिस ने इमारत मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

        अधिकारियों के अनुसार चार मंजिला इमारत ढहने के हादसे में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती मौत हो गई. शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने कहा कि पुलिस ने इमारत के मालिकों परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

          कैसे हुआ हादसा?

          बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इस बिल्डिंग के साथ ही दूसरी बिल्डिंग में भी खुदाई का काम चल रहा था. इसके चलते यह हादसा हुआ. बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई. खबर है कि जिस समय बिल्डिंग गिरी, उस समय भी जिम खुला हुआ था. मलबे से एक शव मिलने की खबर है. मलबा हटाया जा रहा है और पुलिस अधिकारी भी मौके पर हैं.

            सीएम ने जताया दुख

            बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं और प्रार्थना करता हूं कि कोई जनहानि न हो. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. इस बीच उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की.

              एनडीआरएफ का बयान

              एनडीआरएफ कर्मचारी ने बताया कि अभी तक एक लड़की को बचाया गया है. उसकी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि डॉक्टर ही उसके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा बता सकते हैं. लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी है कि अब बचाव कार्य के लिए सेना भी मौके पर पहुंच गई.

              प्रशासन पर उठे सवाल

              मोहाली में हुए हादसे के बाद प्रशासन पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने कहा कि इस बारे में प्रशासन से कदम उठाने के लिए अनुराध किया गया था. मोहाली निवासियों ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों का नक्शा कैसे पास होता है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस हादसे की वजह क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इसके साथ ही यह देखना भी बेहद अहम होगा कि इस हादसे के आरोपियों पर क्या कार्रवाई होगी?

              https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/punjab-one-girl-dies-due-to-building-collapse-in-mohali/article-6032

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.