चेन्नई के आसमान में राफेल और सुखोई ने दिखाई ताकत, वायुसेना के एयर शो में दिखा अद्भुत नजारा

Jagran Desk

इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा बने।

अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया। 21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की। इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य हो रहा है। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश की जाएगी। 

                  राफेल और सुखोई के करतब देखने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मौके पर पहुंचे।

                                                  लाखों लोग समारोह का मजा लेने पहुंचे

                                          दिव्यांगों के बीच भी जमकर उत्साह देखा जा रहा। 

भारतीय वायुसेना के 72 जहाजों ने उड़ान भरी
वायुसेना के मुताबिक, मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 जहाज उड़ान भरी, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा बने। इसके अलावा सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपने हवाई करतब दिखाए। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा नौसेना के पी8आई और विंटेज डकोटा भी फ्लाईपास्ट में शामिल हुए।

आज लिम्का रिकॉर्ड बनाएगी वायुसेना
भारतीय वायुसेना आज चेन्नई के मरीना बीच पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के एयरशो में लगभग 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में वायुसेना को उम्मीद है कि एयरशो में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के हिस्सा लेने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराकर इतिहास बनेगा। इस कार्यक्रम में एयर एक्सरसाइज के अलावा सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रुद्र और ध्वज जैसी फॉरमेशंस भी दिखाई जाएंगी। 

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह आठ अक्तूबर को होने वाले 92वें वायु सेना दिवस से पहले मरीना बीच पर आयोजित एयर शो को देखने पहुंचे। 

पिछले कुछ सालों से भारतीय वायुसेना अलग-अलग शहरों में वायुसेना दिवस समारोह आयोजित कर रही है। पिछले साल प्रयागराज में और उससे पिछले साल चंडीगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल चेन्नई में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे वायुसेना की कोशिश है कि शो को जनता के करीब लाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग देश की हवाई क्षमताओं के साक्षी बनें। 

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र रहेगा बंद
एयरशो की तैयारी के लिए, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र (MAA) आठ अक्तूबर तक बीच-बीच में कुछ समय के लिए 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी नागरिक विमान न तो लैंड करेगा और न ही टैक ऑफ करेगा। सबसे लंबे वक्त के लिए आज एयरशो के दिन, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक के लिए हवाई क्षेत्र बंद रहेगा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2024 By दैनिक जागरण

चेन्नई के आसमान में राफेल और सुखोई ने दिखाई ताकत, वायुसेना के एयर शो में दिखा अद्भुत नजारा

Jagran Desk

अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया। 21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की। इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य हो रहा है। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश की जाएगी। 

                  राफेल और सुखोई के करतब देखने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मौके पर पहुंचे।

                                                  लाखों लोग समारोह का मजा लेने पहुंचे

                                          दिव्यांगों के बीच भी जमकर उत्साह देखा जा रहा। 

भारतीय वायुसेना के 72 जहाजों ने उड़ान भरी
वायुसेना के मुताबिक, मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 जहाज उड़ान भरी, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा बने। इसके अलावा सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपने हवाई करतब दिखाए। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा नौसेना के पी8आई और विंटेज डकोटा भी फ्लाईपास्ट में शामिल हुए।

आज लिम्का रिकॉर्ड बनाएगी वायुसेना
भारतीय वायुसेना आज चेन्नई के मरीना बीच पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के एयरशो में लगभग 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में वायुसेना को उम्मीद है कि एयरशो में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के हिस्सा लेने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराकर इतिहास बनेगा। इस कार्यक्रम में एयर एक्सरसाइज के अलावा सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रुद्र और ध्वज जैसी फॉरमेशंस भी दिखाई जाएंगी। 

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह आठ अक्तूबर को होने वाले 92वें वायु सेना दिवस से पहले मरीना बीच पर आयोजित एयर शो को देखने पहुंचे। 

पिछले कुछ सालों से भारतीय वायुसेना अलग-अलग शहरों में वायुसेना दिवस समारोह आयोजित कर रही है। पिछले साल प्रयागराज में और उससे पिछले साल चंडीगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल चेन्नई में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे वायुसेना की कोशिश है कि शो को जनता के करीब लाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग देश की हवाई क्षमताओं के साक्षी बनें। 

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र रहेगा बंद
एयरशो की तैयारी के लिए, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र (MAA) आठ अक्तूबर तक बीच-बीच में कुछ समय के लिए 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी नागरिक विमान न तो लैंड करेगा और न ही टैक ऑफ करेगा। सबसे लंबे वक्त के लिए आज एयरशो के दिन, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक के लिए हवाई क्षेत्र बंद रहेगा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rafale-and-sukhoi-showed-their-power-in-the-sky-of/article-758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.