रैगिंग ने ली छात्र की जान: GMERS मेडिकल कॉलेज का मामला, 15 सीनियर छात्रों पर FIR

JAGRAN DESK

गुजरात के पाटन जिले के GMERS मेडिकल कॉलेज में 16 नवंबर को एक दुखद घटना घटी। फर्स्ट ईयर के MBBS छात्र अनिल मेथानिया की सीनियर्स की रैगिंग के बाद मौत हो गई। जानें क्या है पूरा मामला।

गुजरात के पाटन जिले के GMERS मेडिकल कॉलेज में 16 नवंबर को एक दुखद घटना घटी। फर्स्ट ईयर के MBBS छात्र अनिल मेथानिया की मौत हो गई। आरोप है कि सीनियर्स ने उसे तीन घंटे तक खड़ा रखा। इसी दौरान उसे गाने और डांस करने पर मजबूर किया गया। ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण अनिल बेहोश हो गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। यह घटना हॉस्टल के अंदर हुई, जिसने पूरे कॉलेज को हिला दिया है। 

सीनियर छात्रों पर दर्ज हुआ केस

इस मामले में 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।  इन सभी को कॉलेज से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। जूनियर छात्रों के बयान दर्ज किए गए, जिनसे पता चला कि रैगिंग की घटनाएं पहले से चल रही थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक छात्र के बयान को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।  

डॉक्टर ने जताई अंदरूनी चोट की आशंका
अनिल को जब हॉस्पिटल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरात GMERS मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह ने कहा कि पुलिस और परिवार को तुरंत सूचित किया गया। डॉक्टर जयेश पांचाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण अंदरूनी चोटें हो सकती हैं। अनिल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। 

परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

अनिल के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उनका परिवार सुरेन्द्रनगर जिले में रहता है। अनिल ने सिर्फ एक महीने पहले ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। धर्मेंद्र ने कहा, 'हमें कॉलेज से फोन आया कि अनिल बेहोश हो गया है। लेकिन जब हम पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसकी मौत की सूचना दी। अब हम सरकार और कॉलेज से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।'

कॉलेज प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में
कॉलेज के डीन हार्दिक शाह ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। DSP केके पंड्या ने जानकारी दी कि छात्र की मौत के बाद उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई और बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कॉलेज से घटना के सभी विवरण और CCTV फुटेज मांगे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

रैगिंग ने ली छात्र की जान: GMERS मेडिकल कॉलेज का मामला, 15 सीनियर छात्रों पर FIR

JAGRAN DESK

गुजरात के पाटन जिले के GMERS मेडिकल कॉलेज में 16 नवंबर को एक दुखद घटना घटी। फर्स्ट ईयर के MBBS छात्र अनिल मेथानिया की मौत हो गई। आरोप है कि सीनियर्स ने उसे तीन घंटे तक खड़ा रखा। इसी दौरान उसे गाने और डांस करने पर मजबूर किया गया। ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण अनिल बेहोश हो गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। यह घटना हॉस्टल के अंदर हुई, जिसने पूरे कॉलेज को हिला दिया है। 

सीनियर छात्रों पर दर्ज हुआ केस

इस मामले में 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।  इन सभी को कॉलेज से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। जूनियर छात्रों के बयान दर्ज किए गए, जिनसे पता चला कि रैगिंग की घटनाएं पहले से चल रही थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक छात्र के बयान को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।  

डॉक्टर ने जताई अंदरूनी चोट की आशंका
अनिल को जब हॉस्पिटल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरात GMERS मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह ने कहा कि पुलिस और परिवार को तुरंत सूचित किया गया। डॉक्टर जयेश पांचाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण अंदरूनी चोटें हो सकती हैं। अनिल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। 

परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

अनिल के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उनका परिवार सुरेन्द्रनगर जिले में रहता है। अनिल ने सिर्फ एक महीने पहले ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। धर्मेंद्र ने कहा, 'हमें कॉलेज से फोन आया कि अनिल बेहोश हो गया है। लेकिन जब हम पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसकी मौत की सूचना दी। अब हम सरकार और कॉलेज से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।'

कॉलेज प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में
कॉलेज के डीन हार्दिक शाह ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। DSP केके पंड्या ने जानकारी दी कि छात्र की मौत के बाद उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई और बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कॉलेज से घटना के सभी विवरण और CCTV फुटेज मांगे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ragging-took-life-of-student-gmers-medical-college-case-fir/article-3735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.