- Hindi News
- देश विदेश
- 'राहुल गांधी ने ठोस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया पेश', निशिकांत दुबे ने की विशेषाधिकार हनन के तहत एक्...
'राहुल गांधी ने ठोस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया पेश', निशिकांत दुबे ने की विशेषाधिकार हनन के तहत एक्शन लेने की मांग
JAGRAN DESK
बीजेपी सांसद ने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी ने जिन मुद्दों का जिक्र किया, उन्हें प्रमाणित नहीं कर पाए.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार (04 फरवरी, 2025) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर उनसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'विशेषाधिकार हनन ' के मामले पर कारवाई शुरू करने का अनुरोध किया है. उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में उन्होंने न केवल बेशर्मी से ऐतिहासिक और ठोस तथ्यों को विकृत किया, बल्कि हमारे देश का उपहास करने और हमारे गणतंत्र की प्रतिष्ठा को कम करने का भी प्रयास किया.
दुबे ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. दुबे के चिट्ठी में लिखा है, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उनके खिलाफ तत्काल आधार पर विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करें. मैं इस बात पर भी जोर देना चाहता हूं कि संसद के रिकॉर्ड और कार्यवाही उनके निरंतर कठोर/गैरजिम्मेदाराना रवैये की गवाही देते हैं."
'राहुल गांधी ने अनुच्छेद 105 का भी किया दुरुपयोग'
बीते दिन सोमवार (03 फरवरी, 2025) को लोकसभा में अपने भाषण में राहुल गांधी ने चीन की ओर से भारत के पूर्वी क्षेत्रों में विशाल भूमि पर कब्जा करने, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सहित छह मुद्दे उठाए. बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 105 का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. ये अनुच्छेद संसद में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए