राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा

JAGRAN DESK

राहुल गांधी ने संसद में चीन को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने कहा है कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को तथ्य लाने के लिए कहा है।

संसद के बजट सत्र में सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने चीन को लेकर कई ऐसे दावे किए कि हंगामा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने दावा किया है कि चीन, भारत की सीमा में घुसा हुआ है और उसने भारत के 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। राहुल गांधी के इस बयान पर एनडीए के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है । स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को कहा है कि उन्हें इस दावे के बारे में तथ्य पेश करने होंगे।

क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सेनाध्यक्ष ने कहा है कि चीन हमारे क्षेत्र के अंदर है। ये एक फैक्ट है। चीन हमारे क्षेत्र में जिस कारण से बैठा वो ये है कि मेक इन इंडिया फेल हो गया है। इसका कारण है कि भारत उत्पादन करने से इनकार कर रहा है और मुझे चिंता है कि भारत इस क्रांति को एक बार फिर चीन के हाथों सौंपने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हम चीन के साथ युद्ध लड़ेंगे, तो हम चीनी इलेक्ट्रिक मोटरों, चीनी बैटरियों से लड़ रहे होंगे और चीनी ऑप्टिक्स और चीनी बैटरी खरीदेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है। लेकिन सेना का कहना है कि चीन हमारे क्षेत्र के 4000 वर्ग किमी पर बैठा है।

अमेरिका एक रणनीतिक साझेदार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास अमेरिका के रूप में एक रणनीतिक साझेदार है। इस साझेदारी में इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि भारत और अमेरिका इस क्रांति का लाभ उठाने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। भारत भी अमेरिका जितना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हमारे बिना एक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण नहीं कर सकते। अमेरिकी वह काम नहीं कर सकते जो भारत कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी लागत हमारी तुलना में बहुत अधिक महंगी है। हम ऐसी चीजें बना सकते हैं जिनकी अमेरिकियों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

चीन के पास भारत पर 10 साल की बढ़त- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि AI अपने आप में बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि AI डेटा के ऊपर काम करता है। डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है... आज एक बात साफ है कि दुनिया में दुनिया में प्रोडक्शन सिस्टम से निकलने वाला हर एक डेटा, वह डेटा जो इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, वह आज चीन के के स्वामित्व में है। वहीं, डाटा की खपत अमेरिका स्वामित्व में है। इस क्षेत्र में चीन के पास भारत पर कम से कम 10 साल की बढ़त है। चीन पिछले 10 वर्षों से बैटरी, रोबोट, मोटर, ऑप्टिक्स पर काम कर रहा है।

हमने प्रोडक्शन चीनियों को सौंप दिया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि कोई भी देश मूल रूप से दो चीजों को ऑर्गनाइज करता है। पहले उपभोग (Consumption) को व्यवस्थित करते हैं फिर उत्पादन (Production) को व्यवस्थित कर सकते हैं। उत्पादन को व्यवस्थित करने का आधुनिक तरीका मैन्यूफैक्चरिंग है। हालांकि, एक देश के रूप में हम उत्पादन को व्यवस्थित करने में विफल रहे हैं। हमारे पास प्रोडक्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए कई कंपनियाँ हैं। लेकिन हमने प्रोडक्शन का संगठन चीनियों को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम भले ही कहे कि हम फोन भारत में बनाते हैं लेकिन यह सच नहीं है। यह फोन भारत में नहीं बना है। इस फोन के सभी कंपोनेंट चीन में बने हैं। हम चीन को कर चुका रहे हैं।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा

JAGRAN DESK

संसद के बजट सत्र में सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने चीन को लेकर कई ऐसे दावे किए कि हंगामा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने दावा किया है कि चीन, भारत की सीमा में घुसा हुआ है और उसने भारत के 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। राहुल गांधी के इस बयान पर एनडीए के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है । स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को कहा है कि उन्हें इस दावे के बारे में तथ्य पेश करने होंगे।

क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सेनाध्यक्ष ने कहा है कि चीन हमारे क्षेत्र के अंदर है। ये एक फैक्ट है। चीन हमारे क्षेत्र में जिस कारण से बैठा वो ये है कि मेक इन इंडिया फेल हो गया है। इसका कारण है कि भारत उत्पादन करने से इनकार कर रहा है और मुझे चिंता है कि भारत इस क्रांति को एक बार फिर चीन के हाथों सौंपने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हम चीन के साथ युद्ध लड़ेंगे, तो हम चीनी इलेक्ट्रिक मोटरों, चीनी बैटरियों से लड़ रहे होंगे और चीनी ऑप्टिक्स और चीनी बैटरी खरीदेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है। लेकिन सेना का कहना है कि चीन हमारे क्षेत्र के 4000 वर्ग किमी पर बैठा है।

अमेरिका एक रणनीतिक साझेदार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास अमेरिका के रूप में एक रणनीतिक साझेदार है। इस साझेदारी में इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि भारत और अमेरिका इस क्रांति का लाभ उठाने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। भारत भी अमेरिका जितना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हमारे बिना एक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण नहीं कर सकते। अमेरिकी वह काम नहीं कर सकते जो भारत कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी लागत हमारी तुलना में बहुत अधिक महंगी है। हम ऐसी चीजें बना सकते हैं जिनकी अमेरिकियों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

चीन के पास भारत पर 10 साल की बढ़त- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि AI अपने आप में बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि AI डेटा के ऊपर काम करता है। डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है... आज एक बात साफ है कि दुनिया में दुनिया में प्रोडक्शन सिस्टम से निकलने वाला हर एक डेटा, वह डेटा जो इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, वह आज चीन के के स्वामित्व में है। वहीं, डाटा की खपत अमेरिका स्वामित्व में है। इस क्षेत्र में चीन के पास भारत पर कम से कम 10 साल की बढ़त है। चीन पिछले 10 वर्षों से बैटरी, रोबोट, मोटर, ऑप्टिक्स पर काम कर रहा है।

हमने प्रोडक्शन चीनियों को सौंप दिया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि कोई भी देश मूल रूप से दो चीजों को ऑर्गनाइज करता है। पहले उपभोग (Consumption) को व्यवस्थित करते हैं फिर उत्पादन (Production) को व्यवस्थित कर सकते हैं। उत्पादन को व्यवस्थित करने का आधुनिक तरीका मैन्यूफैक्चरिंग है। हालांकि, एक देश के रूप में हम उत्पादन को व्यवस्थित करने में विफल रहे हैं। हमारे पास प्रोडक्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए कई कंपनियाँ हैं। लेकिन हमने प्रोडक्शन का संगठन चीनियों को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम भले ही कहे कि हम फोन भारत में बनाते हैं लेकिन यह सच नहीं है। यह फोन भारत में नहीं बना है। इस फोन के सभी कंपोनेंट चीन में बने हैं। हम चीन को कर चुका रहे हैं।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhi-made-such-a-statement-about-china-the-commotion/article-9346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.