राहुल गांधी ने ऊंची आवाज के साथ बदसलूकी की, महिला सांसद कोन्याक का दावा, सभापति से की शिकायत

JAGRAN DESK

फैनोंग कोन्याक ने राहुल गांधी को लेकर कहा, "आज जब दिन में मैं आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आ गए. मुझे यह पसंद नहीं आया और अचानक वह चिल्लाने लगे."

बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. आज गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. भारतीय जनता पार्टी के 2 सांसद घायल भी हुए हैं. विपक्ष की ओर से धक्का-मुक्की के लिए सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया गया है. अब नागालैंड की महिला सांसद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की है.

बीजेपी की राज्यसभा सांसद एस फैनोंग कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से बदसलूकी के खिलाफ शिकायत की. उन्होंने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है. कोन्याक ने सभापति को भेजे अपने शिकायती पत्र में कहा, “विपक्षी नेता राहुल गांधी ने मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है.” उन्होंने कहा, “मैं सदन में सुरक्षा की मांग करती हूं.”

उनके धमकाने का तरीका पसंद नहीं आयाः कोन्याक

फैनोंग कोन्याक ने कहा, “आज जब दिन में मैं आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आ गए. मुझे यह पसंद नहीं आया और अचानक वह चिल्लाने लगे. आज जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें उनके धमकाने का तरीका पसंद नहीं आया. मैंने सभापति से भी शिकायत की है.”

उन्होंने कहा, “मैं नागालैंड की अनुसूचित जनजाति की बिरादरी से आती हूं. मैं सदन की महिला सदस्य हूं. 

राहुल गांधी ने आज मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है.”

बीजेपी ने राहुल पर दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया तो हंगामा

इससे पहले राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संसद के प्रवेश द्वार पर बीजेपी की महिला सांसदों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया. इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ गई.

संसद में एक बार के स्थगन के बाद 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया गया. बीजेपी ने इसके लिए उनसे और कांग्रेस से सदन तथा पूरे देश से माफी की मांग की.

कोन्याक ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके समीप आ गये और उन पर चिल्लाने लगे. उन्होंने आसन की अनुमति से अपनी बात रखी और नेता प्रतिपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी ने ऊंची आवाज के साथ बदसलूकी की, महिला सांसद कोन्याक का दावा, सभापति से की शिकायत

JAGRAN DESK

बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. आज गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. भारतीय जनता पार्टी के 2 सांसद घायल भी हुए हैं. विपक्ष की ओर से धक्का-मुक्की के लिए सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया गया है. अब नागालैंड की महिला सांसद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की है.

बीजेपी की राज्यसभा सांसद एस फैनोंग कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से बदसलूकी के खिलाफ शिकायत की. उन्होंने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है. कोन्याक ने सभापति को भेजे अपने शिकायती पत्र में कहा, “विपक्षी नेता राहुल गांधी ने मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है.” उन्होंने कहा, “मैं सदन में सुरक्षा की मांग करती हूं.”

उनके धमकाने का तरीका पसंद नहीं आयाः कोन्याक

फैनोंग कोन्याक ने कहा, “आज जब दिन में मैं आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आ गए. मुझे यह पसंद नहीं आया और अचानक वह चिल्लाने लगे. आज जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें उनके धमकाने का तरीका पसंद नहीं आया. मैंने सभापति से भी शिकायत की है.”

उन्होंने कहा, “मैं नागालैंड की अनुसूचित जनजाति की बिरादरी से आती हूं. मैं सदन की महिला सदस्य हूं. 

राहुल गांधी ने आज मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है.”

बीजेपी ने राहुल पर दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया तो हंगामा

इससे पहले राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संसद के प्रवेश द्वार पर बीजेपी की महिला सांसदों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया. इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ गई.

संसद में एक बार के स्थगन के बाद 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया गया. बीजेपी ने इसके लिए उनसे और कांग्रेस से सदन तथा पूरे देश से माफी की मांग की.

कोन्याक ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके समीप आ गये और उन पर चिल्लाने लगे. उन्होंने आसन की अनुमति से अपनी बात रखी और नेता प्रतिपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhi-misbehaved-with-loud-voice-woman-mp-konyak-claims/article-5800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.