महिलाओं के साथ मंडी पहुंचे राहुल गांधी, हाथ में टांगकर लाए सब्जियों से भरी थैली.. देखिए वीडियो

JAGRAN DESK

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक महिलाओं के साथ सब्जी मंडी पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सब्जियां खरीदीं और महिलाओं से पूछा कि आखिर क्यों घर का बजट बिगड़ा हुआ रहता है?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है. राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था. उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा,'कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की. यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है. लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं.' 

उन्होंने कहा,'हमने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के भाव पर चर्चा की. साथ ही लोगों के असली अनुभव सुने. 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है. लोग खाएंगे क्या और बचाएंगे क्या.' उनके मुताबिक उन्होंने चाय पर चर्चा करते हुए गृहणियों के जीवन की परेशानियों को नज़दीक से जाना कि किस तरह आमदनी वहीं रुकी हुई है और महंगाई लगातार बेतहाशा बढ़ रही है, किस तरह बचत असंभव हो गयी है और किस प्रकार सिर्फ खाने के खर्च पूरे करने के कारण 10 रुपये का रिक्शा भाड़ा भी जुटा पाना मुश्किल हो गया है. 

राहुल ने कहा,'महंगाई का असर आपको भी महसूस हो रहा है. हमें बताएं, आप किस तरह इस समस्या से जूझ रहे हैं. बाज़ार का हाल तो पता ही है, आप भी अपने निजी अनुभव हमारे साथ साझा करें.' राहुल गांधी ने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया,'बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार.' राहुल गांधी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महिलाओं के साथ मंडी पहुंचे राहुल गांधी, हाथ में टांगकर लाए सब्जियों से भरी थैली.. देखिए वीडियो

JAGRAN DESK

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है. राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था. उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा,'कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की. यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है. लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं.' 

उन्होंने कहा,'हमने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के भाव पर चर्चा की. साथ ही लोगों के असली अनुभव सुने. 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है. लोग खाएंगे क्या और बचाएंगे क्या.' उनके मुताबिक उन्होंने चाय पर चर्चा करते हुए गृहणियों के जीवन की परेशानियों को नज़दीक से जाना कि किस तरह आमदनी वहीं रुकी हुई है और महंगाई लगातार बेतहाशा बढ़ रही है, किस तरह बचत असंभव हो गयी है और किस प्रकार सिर्फ खाने के खर्च पूरे करने के कारण 10 रुपये का रिक्शा भाड़ा भी जुटा पाना मुश्किल हो गया है. 

राहुल ने कहा,'महंगाई का असर आपको भी महसूस हो रहा है. हमें बताएं, आप किस तरह इस समस्या से जूझ रहे हैं. बाज़ार का हाल तो पता ही है, आप भी अपने निजी अनुभव हमारे साथ साझा करें.' राहुल गांधी ने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया,'बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार.' राहुल गांधी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhi-reached-the-market-with-women-and-brought-a/article-6208

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.