संसद धक्‍का-मुक्‍की मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी कहानी

JAGRAN DESK

इस मामले के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने धरना-प्रदर्शन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. ओम बिरला ने निर्देश दिया है कि संसद के किसी भी गेट पर कोई भी सदस्य, सदस्यों का समूह या राजनीतिक दल के सदस्य धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की' के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमांग जोशी संसद मार्ग थाने ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी. जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. दरअसल, गुरुवार को संसद परिसर में धक्का-मुक्की हुई थी. राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के दो सांसदों को धक्का दिया था. जिससे वह चोटिल हो गए. उनका इलाज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में चल रहा है.

राहुल गांधी पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

  • भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना)
  • 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना)
  • 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य)
  • 131 (आपराधिक बल प्रयोग)
  • 351 (आपराधिक धमकी) और
  • 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

क्या है बीजेपी का आरोप

संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई थी. बीजेपी ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का देने से दोनों सांसदों को चोट लगी है. हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और बीजेपी पर ही आरोप लगाए हैं.

दोनों घायल सांसद दर्द से परेशान हैं. प्रताप सारंगी के पूरे सिर पर पट्टी बंधी हुई है. आज देश का लोकतंत्र और संसद शर्मसार हुई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार हैं. मैं समझता हूं कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस देश से साफ हो रही है लेकिन अहंकार में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हैय कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी को समझाना चाहिए."

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

संसद परिसर में हुई घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हम शुरू से कहते आए हैं कि बीजेपी और आरएसएस की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर के खिलाफ है. बीजेपी और आरएसएस के लोग बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को मिटाना चाहते हैं. अंबेडकर के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है. हमने अमित शाह से इस्तीफा मांगा, लेकिन वह नहीं हुआ और आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया है. हम अंबेडकर की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे. संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं देते हैं. 'इंडिया' ब्लॉक की महिला सांसदों को भी अंदर जाने से रोका गया.

"उन लोगों ने मुझे धक्का दिया, मेरा संतुलन बिगड़ा और मैं नीचे गिर गया, लेकिन वे उल्टा हमारे ऊपर ही इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने उन्हें धक्का दिया है. हमारे दल में आज ज्यादातर महिलाएं थीं. ये लोग हमारा मजाक उड़ा रहे थे. बीजेपी ने देश में आज जिस तरह का माहौल बना रखा है, उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आज इसकी वजह से पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है."
 
BJP ने अपनी शिकायत में क्या कहा?

वडोदरा से बीजेपी सांसद हेमांग जोशी ने अपनी दो पन्नों की शिकायत में कहा, ‘‘लगभग 10 बजे, मैं, मुकेश राजपूत जी, प्रताप राव सारंगी जी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथी सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा था.'' उन्होंने कहा कि वे खास तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही ‘गलत सूचना' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

‘इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान, राहुल गांधी 10.40 से 10.45 बजे के बीच मौके पर पहुंचे. निर्धारित प्रवेश मार्ग से जाने के संसद के सुरक्षाकर्मियों के अनुरोध के बावजूद, राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन को बाधित करने और राजग सांसदों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से निर्देशों की अनदेखी की और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की ओर बलपूर्वक बढ़े.'

उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल राहुल गांधी और अन्य ने सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का उल्लंघन किया, बल्कि उन्होंने (राहुल गांधी) ‘इंडिया' गठबंधन के अन्य सदस्यों को राजग सांसदों की ओर आक्रामकता के साथ आगे बढ़ने के लिए उकसायाय जोशी ने कहा, ‘उन्होंने जानबूझकर मुकेश राजपूत और प्रताप राव सारंगी और अन्य लोगों को धक्का देने के लिए शारीरिक बल का इस्तेमाल किया, जो प्रवेश द्वार पर संकरी सीढ़ियों पर खड़े थे.' उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप मुकेश राजपूत के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई और सारंगी के माथे पर चोट लगी.

BJP सांसदों का हेल्थ अपडेट

  • दोनों सांसद  दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है. 
  • ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी को सिर पर काफी गहरी चोटें आई हैं.
  •  ICU में उनका इलाज चल रहा है. 
  • प्रताप सारंगी को 5 टांके लगाए गए हैं. 
  • जबकि मुकेश राजपूत का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है.

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट अजय शुक्ला ने बताया, " चूंकि दोनों के सिर में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था. प्रताप सारंगी को भारी ब्लीडिंग हो रही थी और उनके माथे में गहरा घाव है. इसलिए, उन्हें टांके लगाने पड़े." 

संसद के किसी भी गेट पर नहीं होगा विरोध-प्रदर्शन

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhis-problems-increased-in-the-parliament-storming-case-case/article-5859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.