महीने में कितनी बार धुलता है ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाला कंबल? रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी

JAGRAN DESK

ट्रेन पैसेंजर्स की अक्सर ये शिकायत रहती है कि ट्रेन के सफर में मिलने वाले और कंबल-चादर साफ नहीं होते हैं.

हम में से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी ट्रेन से सफर जरूर किया होगा. जब हम ट्रेन से यात्रा करते हैं तो हमें इस्तेमाल के लिए मुफ्त में चादर-कंबल दिए जाते हैं. हालांकि, कि ये चादर-कंबल सिर्फ एसी कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं.

ट्रेन पैसेंजर्स की अक्सर ये शिकायत रहती है कि ट्रेन के सफर में मिलने वाले और कंबल-चादर साफ नहीं होते हैं. लोग समय-समय पर इनके गंदे होने की शिकतायत करते हैं. ऐसे में कई बार मन में यह सवाल आता है कि ट्रेन में मिलने वाली चादरें और कंबल कितनी बार धोए जाते हैं?

कितनी बार धोया जाता है कंबल?
अगर आपके मन भी यह सवाल है तो अब इसका जवाब खुद रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने लोकसभा में दिया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रेन यात्रियों के कंबल महीने में कम से कम एक बार धोए जाते हैं. बता दें कि रेलवे यात्रियों को स्‍वच्‍छता मानकों के अनुसार ब‍िस्‍तर उपलब्‍ध कराने के ल‍िए पैसे लेता है.

बेड रोल किट में एक्‍सट्रा चादर
रेल मंत्री ने आगे बताया क‍ि यात्रियों को बेड रोल किट में एक एक्‍सट्रा चादर दी जाती है. बेड रोल किट में मिलने वाली एक चादर बर्थ पर बिछाने के लिए होती है, जबकि दूसरी चादर-कंबल पर कवर के लिए. उन्होंने अपने लिखित जवाब से यह स्‍पष्‍ट किया मौजूदा समय में रेलवे की तरफ से यात्रियों को द‍िये जाने वाले कंबल हल्के, वॉशेबल और बेहतर इन्सुलेशन देने के ल‍िए ड‍िजाइन किए गए हैं, जिससे यात्रा का अनुभव आरामदायक हो.

अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने कहा कि चादर-कंबल की सफाई के ल‍िए ऑटोमेट‍िड लॉन्‍ड्री फेस‍िलि‍टी, स्‍टैंडराइज वाश‍िंग इक्‍युपमेंट, स्‍पेस‍िफ‍िक क्‍लीन‍िंग एजेंट और कपड़े धोने की प्रोसेस की पूरी देखरेख की जाती है. उन्होंने बताया कि व्‍हाइटो-मीटर से धुली हुई कंबल और चादर की ल‍िनन क्‍वाल‍िटी चेक की जाती है.

श‍िकायतों पर नजर रखने के लिए वॉर रूम
उन्‍होंने लोकसभा में बताया क‍ि रेलमदद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में लिनन / बेडरॉल से जुड़ी श‍िकायतों पर नजर रखने और उन पर तुरंत एक्सन लेने के लिए जोनल हेड ऑफ‍िस और डिवीजनल लेवल पर वॉर रूम स्थापित किए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

महीने में कितनी बार धुलता है ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाला कंबल? रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी

JAGRAN DESK

हम में से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी ट्रेन से सफर जरूर किया होगा. जब हम ट्रेन से यात्रा करते हैं तो हमें इस्तेमाल के लिए मुफ्त में चादर-कंबल दिए जाते हैं. हालांकि, कि ये चादर-कंबल सिर्फ एसी कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं.

ट्रेन पैसेंजर्स की अक्सर ये शिकायत रहती है कि ट्रेन के सफर में मिलने वाले और कंबल-चादर साफ नहीं होते हैं. लोग समय-समय पर इनके गंदे होने की शिकतायत करते हैं. ऐसे में कई बार मन में यह सवाल आता है कि ट्रेन में मिलने वाली चादरें और कंबल कितनी बार धोए जाते हैं?

कितनी बार धोया जाता है कंबल?
अगर आपके मन भी यह सवाल है तो अब इसका जवाब खुद रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने लोकसभा में दिया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रेन यात्रियों के कंबल महीने में कम से कम एक बार धोए जाते हैं. बता दें कि रेलवे यात्रियों को स्‍वच्‍छता मानकों के अनुसार ब‍िस्‍तर उपलब्‍ध कराने के ल‍िए पैसे लेता है.

बेड रोल किट में एक्‍सट्रा चादर
रेल मंत्री ने आगे बताया क‍ि यात्रियों को बेड रोल किट में एक एक्‍सट्रा चादर दी जाती है. बेड रोल किट में मिलने वाली एक चादर बर्थ पर बिछाने के लिए होती है, जबकि दूसरी चादर-कंबल पर कवर के लिए. उन्होंने अपने लिखित जवाब से यह स्‍पष्‍ट किया मौजूदा समय में रेलवे की तरफ से यात्रियों को द‍िये जाने वाले कंबल हल्के, वॉशेबल और बेहतर इन्सुलेशन देने के ल‍िए ड‍िजाइन किए गए हैं, जिससे यात्रा का अनुभव आरामदायक हो.

अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने कहा कि चादर-कंबल की सफाई के ल‍िए ऑटोमेट‍िड लॉन्‍ड्री फेस‍िलि‍टी, स्‍टैंडराइज वाश‍िंग इक्‍युपमेंट, स्‍पेस‍िफ‍िक क्‍लीन‍िंग एजेंट और कपड़े धोने की प्रोसेस की पूरी देखरेख की जाती है. उन्होंने बताया कि व्‍हाइटो-मीटर से धुली हुई कंबल और चादर की ल‍िनन क्‍वाल‍िटी चेक की जाती है.

श‍िकायतों पर नजर रखने के लिए वॉर रूम
उन्‍होंने लोकसभा में बताया क‍ि रेलमदद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में लिनन / बेडरॉल से जुड़ी श‍िकायतों पर नजर रखने और उन पर तुरंत एक्सन लेने के लिए जोनल हेड ऑफ‍िस और डिवीजनल लेवल पर वॉर रूम स्थापित किए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/railway-minister-himself-gave-information-about-how-many-times-a/article-4368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.