दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट, बिहार में कोहरा, कश्मीर-हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी

JAGRAN DESK

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ होने की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक देश भर में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहा है. कहीं हल्की धूप निकल रही है तो कहीं पर ठंडी हवाओं के बीच गलन बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिससे दिल्ली समेत देश के कुछ राज्यों में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 22 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा सुबह और शाम राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है.विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार (20 जनवरी )का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार मौसम बदलने जा रहा है. राज्य में 22 जनवरी से अगले 2 दिन तक बारिश होने के आसार हैं.हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. विभाग ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. बिहार में लोग ठंड के साथ साथ कोहरे का डबल अटैक से परेशान हैं. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बर्फबारी होने की संभावना

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को भी अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन बारिश की संभावना है. वहीं इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा.उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.इसके अलावा कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा तापमान

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है. 22 जनवरी की देर रात या 23 जनवरी की सुबह से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी.इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, मौजूदा समय में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट, बिहार में कोहरा, कश्मीर-हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी

JAGRAN DESK

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक देश भर में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहा है. कहीं हल्की धूप निकल रही है तो कहीं पर ठंडी हवाओं के बीच गलन बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिससे दिल्ली समेत देश के कुछ राज्यों में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 22 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा सुबह और शाम राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है.विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार (20 जनवरी )का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार मौसम बदलने जा रहा है. राज्य में 22 जनवरी से अगले 2 दिन तक बारिश होने के आसार हैं.हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. विभाग ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. बिहार में लोग ठंड के साथ साथ कोहरे का डबल अटैक से परेशान हैं. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बर्फबारी होने की संभावना

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को भी अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन बारिश की संभावना है. वहीं इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा.उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.इसके अलावा कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा तापमान

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है. 22 जनवरी की देर रात या 23 जनवरी की सुबह से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी.इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, मौजूदा समय में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rain-alert-in-delhi-up-fog-in-bihar-snowfall-again-in/article-8157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.